एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर का रहने वाला था मृतक।
एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर का रहने वाला था मृतक।
इंदौर : रंगपंचमी की गेर में ट्रैक्टर से कुचलकर जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी शिनाख्त हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल मृतक की फोटो देखकर उसके दोस्त ने उसकी पहचान की और घरवालों को खबर की। मृतक की शिनाख्त सनी मौर्य के रूप में हुई। राजवाड़ा पुलिस चौकी के पास गेर में शामिल एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया था। एंबुलेंस के जरिए उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से उसकी शिनाख्त उसके दोस्त राहुल ने की। मृतक सनी मौर्य एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर में रहता था। उसकी मां दिव्यांग होकर उसके दो भाई भी हैं। मृतक सनी सीतलामाता बाजार में काम करता था। बेटे की मौत का समाचार सुनकर मां, रिश्तेदारों के साथ एम वाय अस्पताल पहुंच गई थी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दु:ख जताते हुए मृतक सनी के परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। शोक स्वरूप मुख्यमंत्री ने गेर में शिरकत भी नहीं की।
Related Posts
November 1, 2022 सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित की गई राष्ट्रीय एकता दौड़
इंदौर : लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को इंदौर में राष्ट्रीय एकता दिवस […]
August 4, 2023 स्व. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होंगी शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी
इंदौर : अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल,नवी मुंबई ने द्वारा दिया जाने वाला […]
September 16, 2022 जनसंख्या असंतुलन है बड़ी चुनौती, बहुसंख्यक समाज को जागरूक होना होगा – ढोले
इंदौर : किसी भी राष्ट्र की जनसंख्या उस राष्ट्र का भविष्य निश्चित करती है। जनसंख्या का […]
June 11, 2025 कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नीति बनाने की एबीवीपी ने की मांग
रायपुर में संपन्न विद्यार्थी परिषद की तीन दिवसीय बैठक में छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर […]
August 22, 2022 संदीप राशिनकर को टेक महिंद्रा का अमेजिंग टेलेंट अवॉर्ड
इंदौर : अपने अभिनव रेखांकनों और कला में अपने नवाचारों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान […]
February 22, 2023 विकास से कांग्रेस का कभी नाता नहीं रहा
विनाश से नाता रखने वाली कांग्रेस के शासनकाल में बदहाली से ग्रस्त था मप्र।
बीजेपी […]
December 11, 2023 शहर का ट्रैफिक सुधरे यह हम सबकी जिम्मेदारी : रणजीत सिंह
इन्दौर : 'जो व्यक्ति ग़लत होता है, उसे अमीर-ग़रीब के नजरिए से देखना गलत है। सड़क पर जो ग़लत […]