आरोपी के कब्जे से 02 दोपहिया वाहन बरामद।
क्राइम ब्रांच इंदौर ने ग्राहक बनकर शातिर वाहन चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया बदमाश औने-पौने दामों पर चोरी किए 02 दोपहिया वाहन बेचने की फिराक में था। आरोपी ने उक्त वाहन राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से चुराना कबूला। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़े गए इस आरोपी का नाम पवन यादव उर्फ काली नि. समाजवाद नगर छत्रीपुरा इन्दौर होना बताया गया है।
आदतन आरोपी के खिलाफ छत्रीपुरा ,मल्हारगंज व राजेंद्र नगर थाने में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पूछताछ करने पर आरोपी पवन यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में उसने राजेन्द्र नगर क्षेत्र से एक पेशन प्रो मोटरसाइकिल एम.पी. 09- एन.यू. 5400 चुराई थी।इसके अलावा पिछले महिने राजेन्द्र क्षेत्र से ही एक काले रंग की एक्टिवा जिसका नम्बर एम.पी.09.एस.जे. 9127 है, चुराई। उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर पर पूर्व से चोरी के अपराध पंजीबद्व होना पाए गए।
आरोपी के विरुद्ध थाना राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
June 15, 2023 रजत वाहन पर निकली रामानुज स्वामी की सवारी
ध्वाजारोहण के साथ ब्रम्होत्सव का शुभारम्भ।
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी […]
August 21, 2022 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में रोहिणी नक्षत्र में मनाया गया बालकृष्ण का जन्मोत्सव
रात 12 बजे प्रभु वेंकटेश के पट खुलते ही शंख की मधुर धुन के साथ बजे घंटे […]
July 31, 2018 पत्रकारों की श्रद्धनिधि बढ़ी भोपाल: प्रदेश सरकार ने पत्रकारों की श्रद्धनिधि बढ़ाकर 7000 रु.कर दी है
आयुसीमा भी 62 […]
July 26, 2024 वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईडीए करवा रहा आवासीय परिसर का निर्माण
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 134 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवासीय […]
March 21, 2020 कोरोना से लड़ने की तैयारियों का सांसद लालवानी ने लिया जायजा इंदौर : सांसद शंकर लालवानी कोरोना से जंग को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को […]
April 22, 2025 वैश्विक मंच पर लहराया भारत का परचम, DAIS ने जीता FTC वर्ल्ड रोबोटिक्स खिताब
ह्यूस्टन, अमेरिका / मुंबई, भारत : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS), मुंबई की दो […]
May 20, 2021 कोरोना संकट काल में सतत विद्युत आपूर्ति बनाए रखें- तोमर
इंदौर : कोरोना का संकटकाल चल रहा है। बिजली जरूरी सेवा है। हमें हर हाल में आपूर्ति बनाए […]