इंदौर : पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दस दिनी गणेशोत्सव के दौरान घर- घर में माटी की गणेश प्रतिमाएं विराजित किए जाने का चलन हाल ही के वर्षों में बढा है। अब उससे भी एक कदम आगे बढ़कर गाय के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना भी की जाने लगी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए साईनाथ मन्दिर नंदानगर गौशाला से जुड़े युवा अक्षय मित्तल ने गोबर से गणेश प्रतिमाएं बनवाई हैं। ये इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं दिखने में भी बेहद आकर्षक हैं।
100 लोगों को उपलब्ध कराया रोजगार।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अक्षय मित्तल के काम से मीडियाकर्मियों से रूबरू कराया।उन्होंने अक्षय के साथ गोबर से निर्मित गोबर की मूर्तियों को लांच भी किया। अक्षय ने बताया की नंदानगर और राऊ की गौशालाओं से गोबर एकत्रित कर इन गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। करीब तीन हजार गणेश प्रतिमाएं बनाई गई हैं जिनमें 100 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। शहर के अलावा बंगलुरु, पुणे आदि स्थानों से भी गोबर से निर्मित इन गणेश प्रतिमाओं को मांग आ रही है।
घर में ही किया जा सकता है विसर्जन।
अक्षय मित्तल ने बताया कि गोबर व प्राकृतिक पदार्थों से निर्मित इन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन घर में ही किया जा सकता है। अगर इन्हें गमलों में विसर्जित किया जाए तो पौधों को भी पोषण मिलेगा।
अक्षय के मुताबिक न्यूनतम मूल्य पर ये गणेश प्रतिमाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक लोग नंदानगर साई मन्दिर गौशाला पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Related Posts
November 21, 2022 नजूल की एनओसी मिलते ही वैध हो जाएगा तुलसी नगर – विधायक हार्डिया
वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ द्वारा निपानिया में शीघ्र नया पुलिस थाना खोलने की […]
October 18, 2022 ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के कार्य में लाएं तेजी
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : ओंकारेश्वर में आदि […]
January 4, 2022 उदयपुर से अगवा मार्बल व्यवसायी का पुत्र इंदौर से बरामद, कांग्रेसी नेता पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख रुपए मांगी थी फिरौती
उदयपुर - नीमच : उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुए एक युवक के सनसनीखेज अपहरणकांड […]
April 9, 2022 छत्रीबाग स्थित श्री दादाजी मन्दिर पहुंचे मंत्री सिलावट, दर्शन, पूजन के साथ छोटे सरकार से लिया आशीर्वाद
इंदौर : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के चलते कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट छात्रीबाग़ स्थित […]
October 25, 2021 सेंट्रल जेल में भी मनाया गया करवा चौथ का पर्व, पत्नियों ने जेल में बंद पतियों के दीदार कर खोला व्रत
इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद क़ैदियों की पत्नियों ने जेल पहुंचकर सजा काट रहे अपने पतियों […]
November 24, 2024 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ 128 जोड़ों का सामूहिक विवाह
जीरो वेस्ट रहा सामूहिक विवाह समारोह।
मंत्री विजयवर्गीय द्वारा उपहार स्वरूप दी […]
April 15, 2023 अब दहाड़ नहीं पाते कार्टूनिस्ट..!
🔹कीर्ति राणा🔹
इंदौर : दशकों पहले दैनिक अखबारों में कार्टून का नियमित प्रकाशन होता […]