महू : महू तहसील के ग्रामीण क्षेत्र सहित अन्य जिलों में चिटफंड कंपनी के मार्फ़त सैकड़ों लोगों को 60-70 करोड़ का चूना लगाने वाले आरोपी आनंद पिता मांगीलाल भटोल (आंजना) निवासी मालनवासा थाना नागझिरी जिला उज्जैन जो पत्नी सहित फरार है के भाई धर्मेंद्र को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। चिटफंड कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को अच्छे ब्याज का लालच देकर महू तहसील के ही नावदा, बोरखेड़ी, चोरडिया, भगोरा, हरसोला, आम्बाचन्दन ग्रामों सहित उज्जैन, बड़नगर, देवास, इंदौर, राऊ तक मे अपने एजेंटों के मार्फ़त करोड़ों की ठगी करने वाले ठग आनंद के भाई धर्मेंद्र भटोल को उज्जैन में कुछ पीड़ित लोगों ने एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेते देख पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पीड़ितों का कहना है कि धर्मेंद्र को आनंद और उसकी पत्नी की जानकारी है पुलिस गिरफ्तार धर्मेंद्र से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि पीड़ितों ने जेवर सहित जमीनें गिरवी रख अथवा बेचकर आनंद की कम्पनी में पैसा लगाया था। आनंद के खिलाफ थाना किशनगंज में बोरखेड़ी के कुछ लोगों ने आवेदन भी दे रखा है।
Related Posts
December 12, 2021 खजराना गणेश मन्दिर के पुजारी पद पर भट्ट परिवार के एकाधिकार का प्रस्ताव निरस्त
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई की सिर्फ […]
May 14, 2023 उड़ीसा के गोटीपुआ, महाराष्ट्र की लावणी और गुजरात के सिद्धि धमाल ने मचाई धमाल
शिल्प मेला में उमड़ रही खरीददारों की भीड़।
कार्यशाला में ट्राइबल ज्वेलरी बनाना […]
February 12, 2021 बीजेपी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन
उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग 12 और 13 फरवरी को उज्जैन में […]
May 12, 2024 जिला व तहसील न्यायालयों में 28 सौ से अधिक प्रकरणों का निराकरण
100 करोड़ रुपए के मुआवजा, वसूली, डिक्री के अवॉर्ड किए गए पारित।
इंदौर में नेशनल लोक […]
October 3, 2021 सेवा सुरभि ने किया वरिष्ठ रंगकर्मी और महिला सफाईकर्मियों का सम्मान,भजनों की दी गई प्रस्तुति
इंदौर : गांधी जयंती पर संस्था सेवा सुरभि द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमिताभ […]
January 9, 2024 जूनी इंदौर पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : पुलिस थाना जूनी इन्दौर ने गुलजार चौराहा पर रात में हुई लूट का खुलासा करते हुए […]
January 27, 2024 इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसो. के सदस्यों ने इंदौर को ट्रेफिक में भी नंबर वन बनाने का लिया संकल्प
इंदौर : 75 वा गणतंत्र दिवस इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। […]