इंदौर : असत्य पर सत्य की विजय का पर्व ‘दशहरा’ देश और प्रदेश के साथ शहर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने अहंकारी लंकापति रावण पर भगवान राम की विजय के प्रतीक स्वरूप जगह – जगह रावण के पुतले फूंके और और प्रभु श्रीराम की जय- जयकार से आसमान गुंजा दिया। बाद में लोगों ने एक- दूसरे को विजय पर्व की बधाई दी।
दशहरा मैदान पर 111 फ़ीट के रावण का दहन।
इंदौर के दशहरा मैदान पर पारंपरिक रूप से रावण दहन किया गया। कोरोना गाइडलाइन के चलते राम- लक्ष्मण रूपी कलाकार महूनाका से शोभायात्रा की बजाय कार में बैठकर दशहरा मैदान पहुंचे। यहां पहले जोरदार आतिशबाजी की गई। उसके बाद हनुमान ने लंका दहन किया। अंत में प्रभु श्रीराम ने बाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का अंत कर दिया। देखते ही देखते अहंकारी रावण धूं- धूं कर जल गया। परिवार और बच्चों सहित रावण दहन का नजारा देखने दशहरा मैदान पहुंचे हजारों लोगों ने हर्षध्वनि करते हुए प्रभु श्रीराम की जय के नारे लगाए और अपनी खुशी का इजहार किया।
शहर के चिमनबाग, तिलकनगर और अन्य कई स्थानों पर रावण दहन की परंपरा निभाई गई।
Related Posts
January 7, 2021 गरीब परिवार के घर सीएम शिवराज ने किया भोजन, पक्का मकान उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
इंदौर : कई विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आए सीएम […]
July 28, 2023 महापौर ने निगम परिषद के निर्माणाधीन भवन का किया अवलोकन
परिषद सभाकक्ष के इंटीरियर एवं बैठक व्यवस्था का कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए […]
June 15, 2021 इंदौर की धरोहर लालबाग के पुराने वैभव को लौटाएगी प्रदेश सरकार, सीएम ने सिलावट को दिया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर की धरोहर लालबाग के गौरव और […]
March 1, 2021 सुहाना, एम हासिनी,सायली, वर्तिका, प्रिशा, संचारी, तनीषा, अनन्या सेमीफाइनल में पहुंची
इंदौर : भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा अभय […]
August 4, 2023 रेनेसा विवि में गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
समूचे पाठ्यक्रम की फीस भी नहीं लगेगी।
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद की पहल पर रेनेसा विवि […]
July 27, 2024 इंदौर नगर निगम को डिजिटल बनाने के लिए हैकथान का आयोजन।
79 से अधिक यूनिवर्सिटी/कॉलेज के 500 विद्यार्थी हुए शामिल।
आगामी 3 दिन तक लगातार नगर […]
August 22, 2023 पिस्टल की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर की लूट
कलेक्टर ऑफिस के सामने पान मसाला व्यापारी से लूटे हजारों रुपए।
सीसीटीवी में कैद हुई […]