छत्रपति नगर से विहार कर उदासीन आश्रम पहुंचे आचार्यश्री

  
Last Updated:  February 23, 2020 " 06:49 pm"

इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज रविवार को तेज धूप में साड़े 5 किलोमीटर विहार करते हुए पलासिया स्थित उदासीन आश्रम दिगम्बर जैन मंदिर पहुंच गए।
ब्रह्मचारी सुनिल भैया और मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से आचार्य श्री के विशेष प्रवचन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर छत्रपति नगर में होना थे। सभी तैयारियाँ हो गयी थी, लेकिन एकाएक गुरुदेव ने यहाँ से दोपहर पोने 2 बजे विहार कर दिया। आचार्य श्री और पूरा संघ यहा से क़िला मैदान, रानी लक्ष्मी बाई चौराहा, जिंसी, सुभाष मार्ग, नगर निगम चौराहा, जेल रोड, एमजी रोड से रीगल तिराहा होते हुए उदासीन आश्रम पहुंचा। आचार्य श्री इस मंदिर में दोपहर ३.२० बजे पहुँच गए थे। यहा मंदिर के दर्शन कर के धर्म सभा को सम्बोधित किया। इसके पहले छत्रपति नगर में राजस्थान से आए 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के दर्शनों का लाभ लिया। उन्होंने आचार्यश्री से राजस्थान आने का भी आग्रह किया।

*मध्य क्षेत्र के मंदिर पहुँचे अनेक संत*

राहुल सेठी ने बताया कि 13 मुनिराज़ छत्रपति नगर से विहार करने के बाद शहर के मध्य क्षेत्र के मंदिरों के दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों के दर्शन करने के बाद ये मुनिराज उदासीन आश्रम पहुँचे।

*प्रेस क्लब के पदाधिकारियाँ ने किया स्वागत*

ब्रह्मचारी सुनिल भैया ने बताया की एमजी रोड पर इंदौर प्रेस क्लब के बाहर से जब आचार्य श्री और पूरा संघ गुज़र रहा था, तब वहाँ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा पूरे संघ की अगवानी की गयी। पत्रकारों ने पाद प्रक्षालन किया और आशीर्वचन के लिए आग्रह भी किया । यातायात एसएसपी महेंद्र जैन द्वारा भी आचार्य श्री को यातायात थाने के साथ ही ज़िला कोर्ट की जानकारी दी गयी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *