छावनी अनाज मंडी में उत्साह भरे माहौल में किए गए मुहूर्त के सौदे

  
Last Updated:  October 29, 2022 " 07:09 pm"

जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर अनाज व्यापारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।

छप्पन भोग सजाए गए, माता महालक्ष्मी का पूजन कर की गई आरती

इंदौर : दीपावली के बाद शनिवार को मुहूर्त के सौदे के साथ अनाज मंडियों में कामकाज शुरू हुआ। छावनी अनाज मंडी में मुहूर्त के सौदे को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पूजन और आरती के बाद उल्लसित माहौल में मुहूर्त के सौदे किए गए।

कई विशिष्टजन मंडी में पहुंचे।

छावनी मंडी में मुहूर्त के सौदों को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थी। प्रवेश द्वार पर अनाज, तिलहन व्यापारी एसो. के पदाधिकारियों ने बैंड बाजे और आतिशबाजी के बीच तमाम आढ़तियों, व्यापारियों और किसानों का स्वागत करने के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, गोविंद मालू, दीपक जोशी पिंटू, कमलेश खंडेलवाल, शैलेश गर्ग, गणेश गोयल, अरविंद बागड़ी सहित कई विशिष्टजन भी इस मौके पर अनाज मंडी पहुंचे और व्यापारियों को दीप पर्व की शुभकामनाएं दी।

पूजन के साथ की गई आरती।

कार्यक्रम स्थल पर 56 भोग सजाए गए थे। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच तमाम अतिथियों और अनाज व्यापारियों ने माता महालक्ष्मी का पूजन किया। बाद में महाआरती की गई। इस अवसर पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।

मुहूर्त के किए गए सौदे।

इंदौर अनाज – तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि छावनी अनाज मंडी में दीपावली मिलन के साथ मुहूर्त के सौदे किए गए। व्यापारियों ने इनमें बढ़ – चढ़कर भाग लिया। श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में तमाम जींस में अच्छी डिमांड बनीं हुई है। किसानों को भी उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *