जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ठाकुर और सांसद लालवानी ने किया पुरस्कृत।
इंदौर : जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं सांसद शंकर लालवानी द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शासकीय विभागों के साथ ही शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, विभिन्न संस्थाओं और रहवासी संघों को भी विशेष एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा, अपर कलेक्टर राजेश राठौर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर मनीष सिंह पुरस्कृत।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत पुरस्कार वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कलेक्टर इंदौर मनीष सिंह को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
Related Posts
October 5, 2022 शहर के एक बड़े कारोबारी ने की फांसी लगाकर खुदकुशी
इंदौर : केक्स एंड क्राफ्ट के मालिक मनीष लुल्ला ने पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज […]
August 27, 2021 काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती विस्फोट, 12 अमेरिकी सैनिकों सहित 60 से अधिक लोगों की मौत
काबुल : अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए हैं।इन धमाकों में अभी […]
April 17, 2025 नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने बाबासाहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
इंदौर : बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित […]
May 16, 2022 वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग का 75 वे जन्मदिन पर किया गया सम्मान
*श्रवण गर्ग हुए 75 के *
पचास साल की पत्रकारिता और जिंदगी की डायरी के पन्ने पलटते हुए […]
June 19, 2021 जिंसी क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो गुटों में चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा, कई लोग लिए गए हिरासत में
इंदौर : शनिवार सुबह मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी में एक ही समुदाय के दो गुटों में […]
October 4, 2020 गेंदबाजों की कब्रगाह है शारजाह..
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
जनाब नज़ीर अकबराबादी ने अर्ज किया है कि'मय भी है, मीना भी है , सागर […]
June 15, 2025 कलेक्शन एजेंट से लाखों रुपयों से भरा बैग लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
फीनिक्स मॉल की coco cart (चॉकलेट कंपनी) व हेजेंडा (आइस्क्रीम पार्लर) के कर्मचारी ही बने […]