जबलपुर : भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राजेश उर्फ़ सोनू श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज हुआ है। राजेश श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने 2019 में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया था। आरोपी मंडल अध्यक्ष पर MMS बनाकर महिला को ब्लैक मेल करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि महिला के पति को अश्लील मैसेज भेजकर आरोपी राजेश 10 लाख रुपयों की मांग कर रहा था। आरोपी राजेश उर्फ़ सोनू वीर सावरकर मण्डल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बताया गया है।
आरोपी को मंडल अध्यक्ष पद से हटाया।
राजेश उर्फ़ सोनू श्रीवास्तव का शर्मनाक कारनामा सामने आने के बाद जबलपुर युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने आरोपी राजेश उर्फ़ सोनू श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।
Facebook Comments