इंदौर : अखिल भारतीय ब्रम्ह समागम कल्याण समिति की पदाधिकारी जया तिवारी की अगुवाई में हरियाली अमावस्या पर पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उषा नगर के शिव मंदिर प्रांगण में रखे गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल थे। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ मन्दिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया।
सोमवती अमावस्या का श्रावण में आना दुर्लभ संयोग।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि 20 वर्षो बाद सोमवती अमावस्या का श्रावण माह में आना दुर्लभ संयोग है उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित किए बिना जल संचयन की बात करना बेमानी होगी। बाकलीवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हम सभी को पौधे लगाने चाहिए,जिससे धरा को सुरक्षित किया जा सके,उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती,ऐसे में जरूरी है कि हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
कार्यक्रम में भंवर शर्मा,सरिता काले,सुनीता शर्मा,सपना दुबे,कल्पना पांडे,रेणु पाटिल,सुनीता शिंदे,धर्मेंद्र गेंदर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
February 27, 2024 इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर की गई रायशुमारी
पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व अन्य अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने लिखित […]
March 11, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगपर्व, जगह- जगह किया गया होलिका दहन इंदौर : सोमवार को विधिविधान के साथ होलिका दहन के बाद मंगलवार को धुलेंडी पर रंगों की धमाल […]
August 4, 2023 वैश्विक परिधान ब्रांड एनक्रस्टड अब एजियो पर उपलब्ध
मुंबई : एक्सक्लूसिव और प्रख्यात वैश्विक परिधान ब्रांड एनक्रस्टड, जिसे महिलाओं के लिए […]
November 20, 2022 औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कलेक्टर ने की चर्चा
कलेक्टर इलैया राजा टी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा।
प्रवासी […]
August 13, 2023 छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित नाटक श्रीमान योगी की दमदार प्रस्तुति
इंदौर : यूसीसी ऑडिटोरियम में चल रही 18 वीं सानंद मराठी नाटक स्पर्धा में शुक्रवार को […]
February 2, 2017 बहन के साथ रेप,फिर की शादी लेकिन कोर्ट ने किया ये…. इंदौर अपनी ही मौसेरी बहन के साथ तीन दिन तक रेप करने वाले मौसेरे भाई ने बहन के साथ शादी […]
March 11, 2017 प्रदेश में पहली बार ह्मदय प्रत्यारोपण हुआ संभागायुक्त के मार्गदर्शन में 16वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोर
7 मिनट में चोईथराम अस्पताल […]