इंदौर : जापान के नारा शहर में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक युवक ने चलती सभा में गोली मार दी। शिंजो आबे को अस्पताल ले जाया गया।गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के अथक प्रयास किए, उन्हें खून भी चढ़ाया गया पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो ने यह जानकारी दी।
हमलावर पकड़ा गया।
इस बीच शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। उसका नाम तेतसूया यामागामी है। वह जापान के नारा शहर का रहने वाला है। यामागामी ने शॉटगन से शिंजो आबे पर हमला किया था। यामागामी को पकड़ लिया गया है। उसकी बंदूक भी बरामद कर ली गई है। हमले के समय जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके शिंजो आबे नारा प्रान्त में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Related Posts
August 5, 2021 टोक्यो ओलिम्पिक : पहलवान रवि कुमार को रजत पदक, फाइनल में रूस के पहलवान से हारे
नई दिल्ली : भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया को टोक्यो ओलिम्पिक में रजत पदक से सन्तोष […]
July 23, 2021 टोक्यो में 32 वे ओलिम्पिक खेलों का रंगारंग शुभारम्भ, मनप्रीत और मैरीकॉम ने थामा तिरंगा
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलिंपिक- 2020 का […]
November 14, 2022 साकेत नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रारंभ होगा योग सेंटर
85 वार्डो में बनेंगे योगा सेन्टर।
योग के बाद संबंधित वार्ड का महापौर करेंगे […]
December 16, 2022 मोबाइल पर सट्टा संचालित करने वाले 5 आरोपी क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़े गए
सटोरिये से कब्जे से 11 मोबाइल, सट्टे का हिसाब लिखे 03 सट्टा गड्डी,01 कागज का सेट, नगदी […]
March 13, 2021 महिलाओं को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएगी पुलिस
इंदौर : कोई भी महिला जो अकेली हैं और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर जाने के लिए उसे […]
April 17, 2020 जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई ओला एम्बुलेंस इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे हालात को देखते हुए इंदौर में एम्बुलेंस की कमीं […]
May 28, 2024 नगर गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे समाजसेवी विनोद अग्रवाल
देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति का आयोजन मंगलवार शाम को जाल सभागृह में होगा।
इंदौर : […]