इंदौर : शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधायक महेंद्र हर्डिया, एडीएम पवन जैन, वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे, जिला पंजीयक पवन कुमार अहिरवार, पी. पी. शुक्ला, अमरेश नायडू तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि पूर्व में 16 मार्च 2020 को प्राॅपर्टी गाइडलाइन से संबंधित बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक के जरिए 20 मार्च 2020 तक तक जनता से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों का निराकरण किया गया। बैठक में 26 में से 19 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। इस प्रकार पूर्व के 79 और 19 नए प्रस्तावों के साथ कुल 98 प्रस्तावों को मान्य किया गया।
बैठक के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह ने पंजीयन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने पेंडेंसी को न्यूनतम करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग की अन्य गतिविधियों और राजस्व वृद्धि हेतु प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
Related Posts
February 18, 2019 पुलवामा हमले के मास्टर माइंड सहित दो आतंकी ढेर श्रीनगर: पुलवामा हमले के मास्टर माइंड गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी कामरान को सुरक्षा बलों […]
July 6, 2023 श्री वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में आस्था व उल्लास के साथ मना गुरु पूर्णिमा उत्सव
हजारों भक्तो ने किया गुरुदेव का चरण पूजन।
स्वामी महाराज ने वीडियो कॉल पर भी आशीर्वाद […]
November 15, 2021 टी- 20 विश्वकप क्रिकेट फाइनल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : टी-20 क्रिकेट विश्वकप मैच में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
August 19, 2023 अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाला सिक्योरिटी गार्ड, उसका बेटा व भतीजा गिरफ्तार
कुत्ता घुमाने की बात पर हुए विवाद में की थी फायरिंग।
इंदौर : खजराना क्षेत्र की […]
October 12, 2020 सज्जन वर्मा का शिवराज पर तंज, घुटने टेक कर लोकतंत्र की हत्या की मांग रहे माफी..!
देवास : हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस के […]
April 25, 2024 सफाई मित्रों और इंदौर की जनता से अपने गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए माफी मांगे सिंघार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की कांग्रेस नेता उमंग सिंघार को चेतावनी।
देश में कांग्रेस […]
July 14, 2022 इंदौर की वर्षा बसंतानी ने जीता वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया स्पर्धा में फर्स्ट रनर अप का खिताब
इंदौर : शहर की मेकअप आर्टिस्ट वर्षा बसंतानी ने दिल्ली में आयोजित विजनरा ग्लोबल की […]