प्रदेश में दतिया में दर्ज किया गया सर्वाधिक 47.5 डिग्री तापमान।
इंदौर में भी 43 के ऊपर पहुंचा तापमान।
इंदौर : मई माह में भीषण गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने के आसार नजर आ रहे हैं। समूचे उत्तर भारत के साथ मप्र में भी सूरज के तीखे तेवर लोगों की अग्नि परीक्षा लेने पर आमादा हैं। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। इंदौर में शनिवार को 41 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान रविवार को 43.1 डिग्री तक पहुंच गया।
भीषण गर्मी और लू की लपटों के चलते लोग बेहाल हो गए। दोपहर बाद में सड़कों पर जैसे सन्नाटा छा गया। जो लोग मजबूरी में बाहर निकले भी तो गमछा, टोपी के सहारे झुलसाने वाली धूप से बचाव का असफल प्रयास करते रहे। घरों में भी पंखे व कूलर बढ़ते तापमान का मुकाबला करने में नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं।
दतिया में रहा सर्वाधिक तापमान।
रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान दतिया में 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना, ग्वालियर जैसे शहरों में 45 डिग्री पार तो उज्जैन, धार, रतलाम में तापमान 44 डिग्री के ऊपर रहा।भोपाल, खंडवा, खरगोन आदि शहर भी 43 डिग्री तापमान के साथ इंदौर की बराबरी में खड़े हैं।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि झुलसाने वाली भीषण गर्मी का यह दौर आगामी 27 मई तक जारी रह सकता है।
Related Posts
September 8, 2020 लोगों की जिंदगी पर काल बनकर टूट रहा कोरोना, एक ही दिन में 6 लोगों का निगल गया जीवन..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसमें कोई दो मत नही है। पर टेस्टिंग के […]
October 2, 2020 गांधीजी के जीवन दर्शन पर आधारित डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारंभ
इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘‘बापू के जीवन पर आधारित […]
September 26, 2019 आईटी इंजीनियर ने पत्नी व दो बच्चों के साथ की खुदकुशी…! इंदौर : खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क से गुरुवार शाम पति- पत्नी व दो किशोर वय बच्चों के […]
March 30, 2025 राष्ट्रीय अभिनव कला समीक्षक सम्मान से नवाजे गए शकील अख्तर
इंदौर : रंगमंच के एक कलाकार के रूप में मैंने इंदौर से अपनी कला का सफ़र शुरू किया था। आज […]
September 1, 2020 16 संस्कारों से ही दुनिया में हमारी पहचान- पं. शर्मा इन्दौर : हम जीवन से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कारों में बंधे हुए हैं।इसी कारण दुनिया में […]
February 26, 2021 गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा, 619 सिलेंडर किए गए जब्त
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर […]
October 24, 2020 सिलावट के समर्थन में लालवानी का जनसम्पर्क
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट के पक्ष में सघन […]