इंदौर: तीन तलाक निरोधक बिल संसद के दोनों सदनों में पारित होने पर बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने खुशी जताई है। एक शोरुम के शुभारम्भ समारोह में भाग लेने इंदौर आई दीया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि तीन तलाक़ बिल पारित होने पर वे बेहद गर्व महसूस कर रहीं हैं। यह महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है। उनके सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
आपको बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा ने एक बार में तीन तलाक़ की कुप्रथा पर रोक लगाने वाले मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2019 को पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही यह विधेयक कानून बन जाएगा और मौजूदा अध्यादेश की जगह ले लेगा।
जंगलों के संरक्षण और विस्तार की जरूरत।
अभिनेत्री दीया मिर्जा यूएनओ की ओर से भारत के लिए पर्यावरण सद्भावना राजदूत भी हैं। उन्होंने देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनका कहना था कि जंगल ही बाघों और अन्य वन्य प्राणियों का घर है। हमें जंगलों के संरक्षण और विस्तार पर ध्यान देने की जरूरत है। जंगल हम इंसानों के वजूद के लिए भी जरूरी हैं।
नहीं बदला बॉलीवुड का ढर्रा।
मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में दीया ने कहा कि अभिनेत्रियों के मामले में बॉलीवुड का ढर्रा अभी भी नहीं बदला है। एक उम्र के बाद उन्हें मुख्य किरदार ऑफर नहीं किये जाते। दीया ने माना कि डिजिटल प्लेटफार्म आने से कलाकारों को अच्छी कहानी के साथ सशक्त किरदार निभाने का मौका भी मिलने लगा है।
Related Posts
October 2, 2020 हाथरस की घटना से जुड़े सवालों से घबराए केंद्रीय मंत्री पत्रकार वार्ता से करने लगे पलायन…!
इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत शुक्रवार शाम पत्रकार […]
July 24, 2020 एसीएस सुलेमान से मिले कांग्रेसी नेता, लेफ्ट- राइट तर्ज पर दुकानें खोलने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और विधायक विशाल पटेल ने गुरुवार को […]
November 12, 2018 छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान, नक्सलियों की धमकी बेअसर रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों के […]
July 29, 2020 शहर के मध्य क्षेत्र में रविवार छोड़कर 5 दिन तक रोज खुल सकेंगे बाजार.. इंदौर : आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कलेक्टर ने रविवार को छोड़कर […]
January 11, 2024 नेताजी सुभाष मंच के चुनाव में सत्यनारायण पटेल संयोजक, मदन परमालिया अध्यक्ष चुने गए
इन्दौर : 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' का नारा देने वाले देश के महान […]
June 10, 2020 बीजेपी ने साजिश रचकर गिराई कमलनाथ सरकार, शिवराज की ने खुद की है स्वीकारोक्ति- पटवारी इंदौर : मुख्यमंत्रीे शिवराज सिंह ने इंदौर में इस सच्चाई को खुद बयां कर दिया कि कांग्रेस […]
March 8, 2023 होली पर मची रंगों की धमाल, प्रशासनिक अधिकारी कीचड़ में हुए सराबोर
इंदौर: होली का पर्व देश व प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। रंग - […]