इंदौर : आगामी धार्मिक त्योहारों एवं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा हेतु जीआरपी द्वारा निवेदिता गुप्ता , पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर के निर्देशन में ट्रेनो में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन इंदौर पर अति. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर मनीषा पाठक सोनी के नेतृत्व में जीआरपी थाना इंदौर व आरपीएफ पोस्ट इंदौर की संयुक्त टीम के साथ मय डॉग स्क्वाड के सघन चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन उज्जैन पर राजेन्द्र सिंह उप पुलिस अधीक्षक रेल उज्जैन के नेतृत्व में तथा समस्त थानों/चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशन उज्जैन, रतलाम, गुना, शामगड़ नीमच, मेघनगर, ब्यावरा, शिवपुरी, अशोकनगर, शाजापुर, मक्सी, देवास, डॉ.अम्बेडकर नगर,चंद्रावतीगंज तथा कॉलोनी रतलाम में भी आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों के साथ रेलवे स्टेशनो में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशनो में फ्लैग मार्च, मुसाफिरखाना, आउटर, प्लेटफार्म में संदिग्धों की चेकिंग, ऑटो चालकों से सघन पूछताछ बीट ड्यूटी, आउटर ड्यूटी व अन्य ड्यूटी में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों की सजगता एवं तत्परता का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 46 चालानी कार्रवाई की गई। कुल 4 असमाजिक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एक 7 साल पुराना स्थायी वारंट भी तामिल किया गया।
Related Posts
April 20, 2021 सरकारी अस्पतालों से असिम्प्टोमेटिक मरीजों को चाचा नेहरू में करेंगे शिफ्ट
इंदौर : चाचा नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संजय शुक्ला के समक्ष ही […]
July 6, 2024 कांग्रेसजनों ने सत्यनारायण पटेल का किया अभिनंदन
गांधी परिवार ने मुझ पर जो विश्वास जताया उस पर मैं खरा उतरा हूँ - पटेल ।
इन्दौर : […]
March 17, 2023 MD ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
70 हजार रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स और दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के […]
February 9, 2023 नगर निगम के एप 311 पर भी ग्रीन बॉन्ड में निवेश हेतु आवेदन कर सकेंगे निवेशक
10 फरवरी को खुलेगा पब्लिक इश्यू, 14 फरवरी तक निवेशक खरीद सकेंगे बॉण्ड।
इंदौर : नगर […]
April 22, 2019 सुरमयी गीतों की महफ़िल में सुर वंदन सम्मान से नवाजे गए अय्यर इंदौर: गीत- संगीत जैसे इस शहर की साँसों में बसता है। आए दिन संगीत की महफिलें यहां जमती […]
March 24, 2025 वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं : पटेल
शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि।
इंदौर : भगतसिंह, राजगुरु […]
July 20, 2021 प्रदेश महामंत्री से मोघे ने की मुलाकात, खंडवा लोकसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी को फिर मिली हवा…!
इंदौर : खंडवा के सांसद नंदू भैया के कोरोना संक्रमण से निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है। […]