330 कर्मचारियों का दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी तय समय पर पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में समय पर नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जांच में अधिकारियों ने पाया कि सुबह 10.10 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे और न ही उनके अपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि वे अपने कार्यालय में निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जाएगा । निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के हैं निर्देश।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही आदेश जारी करके शासकीय सेवकों से कहा है कि ऑफिस में समय पर पहुंचे। सभी कर्मचारियों को कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
December 13, 2023 शिवराज ने ली विदा, बोले ‘जस की तस धर दिन्ही चदरिया’
शिवराज की कार को घेरकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने लगाए मामा जिंदाबाद के […]
May 3, 2025 ‘भारत वन’ के रूप में शहर के मध्य में विकसित होगा सौ फीसदी हरित क्षेत्र
इंदौर को मिलेगा ‘भारत वन’
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वरिष्ठ नागरिकों, पर्यावरणविदों […]
May 30, 2021 ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदक की करीब 13 लाख रुपए की राशि क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने ऑन लाइन फ्राड की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए […]
June 24, 2021 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बीजेपी की पुरानी परंपरा- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : भाजपा प्रदेश संगठन के ई-चिंतन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेताओं द्वारा […]
February 15, 2022 छात्राओं की ‘निर्भया’ टीम ने अश्लील इशारे करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करवाया
इंदौर : बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम […]
April 27, 2024 इंदौर – हावड़ा – इंदौर व बांद्रा – बरौनी – बांद्रा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को समायोजित करने के […]
March 22, 2024 खरगौन में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर एटीएस का छापा
बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद।
सूरत गुजरात से लाते थे हथियार निर्माण में […]