इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से कमीं के आसार दिखाई दे रहे हैं। रविवार के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय ने जारी किए उन्हें देखने से पता चलता है कि पॉजिटिव मामलों की संख्या दो दिनों से 6 फीसदी के आसपास रही है।पहले ये औसत 10 फीसदी या अधिक हुआ करता था।
53 नए मरीज मिले…
रविवार के आंकड़ों के अनुसार 663 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पूर्व के सैम्पल मिलाकर कुल 922 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 865 निगेटिव और 53 पॉजिटिव पाए गए। इन्हें जोड़कर आज दिनांक तक कुल 36 हजार 635 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 3539 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से 59 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
39 ने कोरोना को किया परास्त।
रविवार को कोरोना संक्रमित 39 और मरीजों ने इलाज के साथ अपने जज्बे के बल पर कोरोना को पटखनी दी और अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे। इनके साथ अब तक 1990 मरीज कोरोना योद्धा बनकर उभरे हैं। 1414 मरीजों का उपचार फिलहाल चल रहा है।
कोरोना ने 3 और जिंदगियां छीनी।
कोरोना संक्रमण ने 3 और जिंदगियां खत्म कर दी। इन्हें मिलाकर अब तक 135 मरीज कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
Related Posts
March 5, 2023 महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की क्रांतिकारी पहल है लाडली बहना योजना – सिलावट
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का हुआ शुभारंभ।
मंत्री सिलावट की अध्यक्षता में इंदौर […]
May 9, 2021 मदर्स डे पर मां अहिल्या की शरण में पहुंचे कांग्रेसी,शहर को कोरोना से मुक्ति दिलाने की लगाई गुहार
इंदौर : रविवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर शहर काँग्रेस […]
November 13, 2021 बाणगंगा पुलिस ने किया सुरक्षा गार्ड के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, साथी गार्ड ही निकला हत्यारा
इंदौर : पुलिस थाना बाणगंगा नें 48 घण्टे में सुरक्षा गार्ड के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा […]
March 19, 2023 बीमारियों से निजात पाने में कारगर है योग थेरेपी।
योग सेमिनार में कहा वक्ताओं ने।
इंदौर : निशा जोशी योग अकादमी तथा योग गंगा योगिक, […]
May 7, 2020 कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट, जल्द मिल सकता है कोरोना से छुटकारा..? इंदौर : कोरोना के फैलाव को रोकने में किए जा रहे समन्वित प्रयासों को अब सफलता मिलती दिख […]
February 24, 2022 महिला पुलिसकर्मियों को मेंस्ट्रुअल कप के प्रयोग के बारे में दी गई जानकारी
इंदौर : इंदौर पुलिस की महिला अधिकारी व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु रोटरी […]
December 11, 2022 251 भक्त एक ही वेशभूषा में खींचते हुए चलेंगे बाबा रणजीत का स्वर्ण रथ
चार दिवसीय रणजीत अष्टमी महोत्सव में शुक्रवार अलसुबह निकलेगी प्रभातफेरी, तैयारियां […]