धार्मिक प्रसंगों के साथ देशप्रेम का भी अलख जगाएगी राजकुमार मिल की झांकियां

  
Last Updated:  September 9, 2022 " 10:58 am"

इंदौर : राजकुमार मिल सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति का ये 88 वा वर्ष है।मिल परिसर में ही झांकियों का निर्माण किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार राजकुमार मिल की तीन झांकियां चल समारोह में शामिल होंगी।

पहली झांकी में शिवजी के डमरू पर नृत्य करते दिखेंगे बाल गणेश और मूषक।

राजकुमार मिल की पहली झांकी में भगवान श्री गणेश और उनके वाहन मूषक कैलाश पर्वत पर शिवजी के डमरू पर नृत्य करते नजर आएंगे। माता पार्वती और शिव वाहन नंदी इस अलौकिक दृश्य का आनंद लेते दिखाई देंगे।

वीर शहीदों और महापुरुषों पर केंद्रित है दूसरी झांकी।

राजकुमार मिल की दूसरी झांकी राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निर्मित इस झांकी में अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को भी दर्शाया गया है। तीनों सेना के जवान भारत माता की रक्षा में तैनात नजर आएंगे। हाइड्रोलिक के जरिए भारत माता भी लोगों को नजर आएंगी।

भोलेनाथ का अभिषेक करते दिखाई देंगे स्व. रामेश्वर पटेल।

राजकुमार मिल की तीसरी झांकी गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के सहयोग से बनाई गई है। इसमें पूर्व मंत्री स्व. रामेश्वर पटेल शिवजी का अभिषेक करते दिखाई देंगे। महात्मा गांधी को पदयात्रा करते भी इसमें दर्शाया गया है।

राजकुमार मिल की झांकियां 5 हजार विद्युत बल्बों से सज्जित रहेंगी। छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला के कलाकर मिल की झांकियों के आगे करतब दिखाते हुए चलेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *