इंदौर : शनिवार को भोपाल में शिवराज सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने किसानों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया।किसानो पर , महिलाओं पर , कांग्रेसजनो पर बर्बर तरीक़े से लाठीचार्ज किया गया।
भाजपा यह समझ नहीं रही है कि देश का सबसे बड़ा वर्ग किसान वर्ग है। जिस प्रकार से इन काले कृषि कानूनों के माध्यम से कृषि क्षेत्र का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है , इन काले क़ानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर लाखों किसान कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे हैं। इन काले क़ानूनों से हमारे देश की प्रदेश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जायेगी , यह क़ानून हमारी आर्थिक गतिविधि को समाप्त कर देंगे , चौपट कर देंगे , इसका हम विरोध कर रहे है। ये कहना है पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का, वे रविवार को इंदौर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं।
सीएम शिवराज और भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं बचा है इसलिए किसानों को किसान नहीं मान रहे हैं। उनका ध्यान शराब की दुकानें बढ़ाने पर है। प्रदेश में
महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। रोज़ दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन उस दिशा में इनका ध्यान नहीं है।सबसे ज्यादा बेरोजगारी मध्य प्रदेश में है।
मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सच्चाई का साथ दें।
Related Posts
March 14, 2022 अभिनय के साथ पार्श्वगायन में भी अपनी प्रतिभा की झलक दिखा रहे अभिनेता सिद्धार्थ निगम
इंदौर : बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ निगम और सुरभि मेहरा प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान के […]
April 13, 2017 परेशानी: 14 मई से हर रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप नई दिल्ली।पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारणी ने एक बैठक के दौरान अहम […]
February 9, 2021 हाइलिंक सिटी में डकैती की वारदात के 5 आरोपी गिरफ्तार, फरियादी का भतीजा निकला गिरोह का सरगना
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र की हायलिंक सिटी में सी.ए. के घर हुई सनसनीखेज डकैती की […]
March 15, 2022 सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी,शिवराज कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
भोपाल : विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को […]
December 1, 2020 मिलावटी मिठाई, पनीर बनाने वाले डेयरी संचालकों पर होगी रासुका की कार्रवाई
इंदौर : सीएम शिवराज के निर्देश पर गुंडों और खनन माफिया के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ भी […]
December 13, 2022 शहर के बड़े कॉलोनाइजरों के घरों, दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे
पार्टनर व कर्मचारियों के घरों पर भी दी दबिश।
इंदौर में आधा दर्जन कॉलोनाइजरों के यहां […]
June 21, 2025 इंदौर के राजवाड़ा परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित स्कूल कॉलेज के […]