नये साल से शुरू किया जायेगा टीकाकरण।
इंदौर : बच्चो को पोलियों से बचाने के लिए लगने वाले दो डोज की जगह अब नए साल से तीन डोज लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें पोलियों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जा सके। यह टीकाकरण नए साल से प्रारंभ किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया कि अब तक बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के लिए फेक्शनल इनएक्टीवेटेड पोलियो वायरस के दो डोज दिए जाते थे। पहला डोज छः सप्ताह की उम्र में एवं दूसरा डोज 14 सप्ताह की उम्र में दिया जाता था।
अब इंडियन एक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप ने बच्चों को पोलियो से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए फेक्शनल इन एक्टीवेटेड पोलियो वायरस के तीसरे डोज की अनुशंसा की है। ऐसे में अब पूरे भारत में पोलियो से बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तीसरा डोज लगाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत शासन द्वारा इनएक्टीवेटेड पोलियो वायरस वैक्सिन का अतिरिक्त डोज 9 से 12 माह पर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2023 से 9 माह से 12 माह के बच्चों को एम.आर. टीके के प्रथम टीके के साथ-साथ फ्रेक्शनल इनएक्टीवेटेड पोलियो वायरस का अतिरिक्त डोज दिया जाएगा।
Related Posts
November 24, 2021 4 दिसम्बर को पातालपानी में टंट्या भील को अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन, निकलेंगी कलश यात्राएं
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 04 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या […]
June 12, 2023 वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव
13 जून को सायंकाल में होगा विश्वकसेन पूजन।
14 जुन को ध्वजारोहण के साथ होगा श्री […]
June 5, 2021 होटल मशाल में छलक रहे थे जाम, प्रशासन ने सील किया होटल
इंदौर : कलेक्टर मनीष के निर्देश पर जिला प्रशासन और किशनगंज पुलिस ने मिलकर होटल मशाल पर […]
January 21, 2017 करोड़पति किशोर भजियावाला गिरफ्तार सूरत : नोटबंदी के बाद चर्चा में आए गुजरात के उधना के फाइनेंसर किशोर भजियावाला को पुलिस […]
July 21, 2021 देवशयनी एकादशी पर की गई भगवान पंढरीनाथ की आरती, भजन- पूजन के भी हुए आयोजन
इंदौर : मंगलवार को देवशयनी एकादशी के अवसर पर पंढरीनाथ भगवान की आरती और श्री हरि विठ्ठल, […]
April 7, 2020 कोरोना संक्रमण छुपाने पर होगी जेल, सीएम ने दिए निर्देश भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए […]
March 15, 2023 पितृसत्तात्मक व्यवस्था महिलाओं के विकास में बाधक : श्रीमती राय
चांद पर अब तक 12 पुरुष पहुंचे,किंतु एक भी महिला नही।
उड़ान पत्रिका का विमोचन।
तीन […]