इंदौर : नकबजनी के प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी,क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई मे गिरफ्तार किया गया।पकड़ा गया शातिर बदमाश रात में घरों में घुसकर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देता था। थाना लसूडिया के नकबजनी के 02 प्रकरणों में आरोपी फरार था। आरोपी ने लसूडिया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में दिनांक 22.01.2022 एवं स्कीम नं 114 पार्ट–01 में दिनांक 22.03.2022 की रात में घर में घुसकर नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 01 चांदी का ब्रेसलेट,01 माइकल फोसिल कंपनी की महंगी घड़ी, 01 अंगूठी का नग, 01 लाख रुपए नकद एवं अन्य मशरूका बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध लड़ाई झगड़े, जान से मरने की धमकी, जुआ एक्ट, चोरी–नकबजनी, जहरीली अवैध शराब तस्करी, हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर 11 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। बाबू उर्फ अब्दुल करीम पिता रऊफ निवासी– 33 अर्जुन पलटन,जिंसी हाट मैदान के पास, मल्हारगंज, इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी से शहर में की गई अन्य वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना लसूडिया में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
July 5, 2025 सड़क धंसने की घटना से समूची व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत..
तुरंत कर दी गई थी धंसी सड़क की मरम्मत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई..
पत्रकारों से […]
June 28, 2021 हीरा खनन के लिए जंगल नष्ट करने वाला अनुबंध हो निरस्त, जनवादी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर की मांग
इंदौर : प्रदेश के पर्यावरण और जंगल को नष्ट करने के फैसले के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन […]
July 12, 2025 सानंद न्यास की मराठी नाट्य स्पर्धा अगस्त माह में होगी
इन्दौर : भाषा, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था सानंद न्यास के बैनर तले 20वीं सानंद […]
February 11, 2017 इंदौर-महाराष्ट्र ATS ने जादिल नामक युवक को किया गिरफ्तार,SIMI आतंकी आमीन परवेज का भाई है जादिल इंदौर| पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकियों का मध्य प्रदेश से कनेक्शन मिलने से […]
June 24, 2020 अपने गीत के जरिए इंदौर को स्वच्छ के साथ स्वस्थ्य बनाने का भी सन्देश दे रहें देवेंद्र इंदौर : कोरोना संक्रमण से पीड़ित इंदौर को स्वच्छता के बाद सेहत के मामले में नम्बर वन […]
March 11, 2021 महाशिवरात्रि पर प्री बुकिंग के जरिए ही दिया गया महाकाल मन्दिर में प्रवेश, सूखे मेवे से किया गया बाबा का श्रृंगार
उज्जैन : कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन- पूजन की व्यवस्था […]
September 20, 2020 शव की दुर्दशा के मामले में एमवाय अधीक्षक को नोटिस, वार्ड बॉय और एसआई निलम्बित इंदौर : मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की मरचुरी में लाश की दुर्दशा के मामले में संभागायुक्त […]