नामांकन रैली में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
जनता ने जगह-जगह किया स्वागत।
नागपुर : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महाराष्ट्र प्रवास पर हैं। शुक्रवार, 25 अक्टूबर को वे नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मोहन माते और श्रीकृष्णा घोपड़े ने अपने नामांकन दाखिल किए। रैली का जनता जनार्दन ने जगह-जगह स्वागत किया।
इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का जो अटूट विश्वास है, वह महाराष्ट्र के हर कोने में दिखाई दे रहा है। जन समर्थन का उत्साह ही हमें एक दृढ़ संकल्प की ओर ले जा रहा है। जनता के अपार स्नेह और समर्थन के साथ भाजपा महाराष्ट्र में महाविजय की ओर अपने कदम बढ़ा रही है।
बता दें कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पास नागपुर शहर और नागपुर ग्रामीण जिले की एक दर्जन सीटों का जिम्मा है। चुनावी रणनीति को लेकर वे लगातार नागपुर का दौरा कर रहे हैं।
Related Posts
July 11, 2025 भगवन की पादुकाओं के पूजन एवं महामंडलेश्वर का पाद पूजन करने उमड़ा शिष्यों का सैलाब।
इंदौर, 10 जुलाई। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्री विद्याधाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव के […]
July 2, 2022 प्रभु वैंकटेश की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, माहौल हुआ भक्तिमय
गोविंदा गोविंदा के जयघोष के साथ हजारो हाथो ने खीचा प्रभु वेंकटेश का […]
September 28, 2022 हाईकोर्ट बार एसो. के चुनाव के लिए 29 सितंबर को होगा मतदान
इंदौर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार 29 सितंबर को मतदान होने […]
February 20, 2024 अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल स्वरूप लिए होगा इंदौर का नया रेलवे स्टेशन
इंदौर : इंदौर शहर का नया रेलवे स्टेशन भव्य स्वरूप में बनेगा। 07 मंजिला यह स्टेशन हर […]
October 7, 2022 रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर 25 लाख रुपए फिरौती मांग रहे बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : रेस्टोरेंट संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का चंद घण्टो […]
July 1, 2021 किसानों से दूध खरीदी के भावों में इंदौर दुग्ध संघ ने की बढोतरी
इंदौर : इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश […]
February 5, 2021 आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढाकर 11 फरवरी की गई
इंदौर : शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, (आईटीआई) नंदानगर, इदौर में सत्र […]