इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर इकाई ने शनिवार को नेहरू पार्क में टिफिन पार्टी के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया।
लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पारित होने की खुशी में यह पार्टी आयोजित की गई। महिला मोर्चा पदाधिकारियों का कहना था कि पड़ौसी मुल्क में धार्मिक आधार पर भेदभाव और प्रताड़ना के शिकार लोग भारत आ गए। वे यहां शरणार्थी बनकर जीवन यापन कर रहे थे, केन्द्र की भाजपा सरकार ने उनके पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बिल पारित कराया और उन्हें सम्मान से जीने का हक दिया।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन सांसद शंकर लालवानी और महापौर मालिनी गौड़ ने भी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकता बिल पारित होने की खुशियां मनाई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने सुमित्रा महाजन, शंकर लालवानी, मालिनी गौड़ तथा चन्दू माखीजा का सम्मान भी किया। मिलन समारोह और टिफिन पार्टी में महिला मोर्चा की बहनें अपने अपने घर से स्वादिष्ट पकवान बनाकर लाई थी और सब ने मिलकर टिफिन पार्टी मनाई। इससे पहले महिला मोर्चा की बहनों ने विभिन्न एक्टिविटी, मनोरंजनात्मक मोटिवेशनल और संगठनात्मक खेल भी खेले। इसी के साथ सभी को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड करवाकर इसका महत्व भी समझाया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, अंजू माखीजा, पद्मा भोजे, कमल वाघेला, उमेश शर्मा, मुकेश मंगल, मोहन राठौर, माला तिवारी, दिव्या गुप्ता, सीता खंडेलवाल, तुलसी प्रजापत, वृंदा गौड़, अनिता राजपूत, सरोज तंवर, रेणुका प्रताप, कंचन गिदवानी, सरिता मंगवानी, रश्मि खंडेलवाल, नीता वारडेकर, कुमुद त्रिपाठी, सुधा शर्मा, सुषमा पटेल, निर्मला वाजपेयी, अरुणा श्रीवास्तव, सुनीता थापा, इंदिरा गेहलोत, राजेश्वर यादव, अनिता व्यास, सुनीता मौर्य, नेहा शर्मा, राजेश्री शर्मा, वैशाली पारे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहने उपस्थित थी।
नागरिकता बिल पारित होने की खुशी में बीजेपी महिला मोर्चा ने मनाई खुशी
Last Updated: December 14, 2019 " 06:23 pm"
Facebook Comments









