नारी वंदन बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में बीजेपी का सार्थक कदम

  
Last Updated:  September 24, 2023 " 06:14 pm"

जन आशीर्वाद यात्रा को मिला जबरदस्त प्रतिसाद।

दो तिहाई बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी भाजपा।

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि आज देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो पहले केंद्र की मोदी सरकार लोगों को याद आती है, उसके बाद मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्यों में महिला सशक्तिकरण को हमेशा से प्राथमिकता दी है। पीएम मोदी ने देश की नई संसद के दोनों सदनों में लगभग सर्वानुमति से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रच दिया है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है। देश के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में भाजपा सरकार का यह सार्थक कदम है। विजयवर्गीय शनिवार को प्रेसवार्ता के जरिए अपनी बात कह रहे थे।

उन्होंने लोकसभा एवं प्रदेश की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है, उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही हैं। आज मध्य प्रदेश में कन्याओं के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है। महिला अपराध के प्रति भी सख्त कदम उठाकर सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत चित्रकूट से 3 सितंबर को हुई थी। चित्रकूट हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम से जुड़ा हुआ है। सनातन के सम्मान और विरासत के उत्थान का जो बीड़ा भाजपा सरकार ने उठाया है उसे पूरा करने के लिए प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता का आशीर्वाद लेने की शुरुआत करने के लिए हमने प्रभु श्री राम की नगरी को चुना ताकि हमारे आराध्य का भी आशीर्वाद निरंतर बना रहे। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4 छोर नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु राम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इस यात्रा को सफल और सार्थक बनाया है।इस यात्रा के तहत प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक हम पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इन यात्राओं में कुल 1000 स्वागत स्थल, 670 से अधिक रथ सभाएं, 200 से अधिक मंच सभाएं, 50 बड़ी जन सभाएं अगर संभव हो पाईं तो उसका श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और हर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाता है।

दो तिहाई बहुमत से फिर सरकार बनाएगी बीजेपी।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी इस विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी।

14 लाख नए सदस्य जोड़े।

विजयवर्गीय ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं के साथ भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा था। हमे यब बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि मध्य प्रदेश भाजपा परिवार में करीब 14 लाख नए सदस्य जुड़े हैं।जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हमें यह अनुभूति हुई है कि प्रदेश के हर गांव-गली-कस्बे के घरों में कम से कम एक सदस्य भाजपा का है। इन्हीं सदस्यों के बल पर भाजपा करोड़ों सदस्यों वाली पार्टी बन गई है।

विजयवर्गीय ने कहा 2014 के बाद से डबल गति से मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बही है क्योंकि मोदी के मन में एमपी है और एमपी के मन में भी मोदी‌ है।

एमपी के मन में मोदी क्यों है वो भी बता देना चाहते हैं- मोदी जी ने नर्मदा एक्सप्रेसवे दिया है, चंबल एक्सप्रेसवे दिया है, प्रदेश के रेलवे स्टेशनों व हवाई अड्डों का विकास हुआ है, पीएमश्री स्कूल खोले गए हैं,महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर का विकास सुनिश्चित किया है। हाल ही में बीपीसीएल के नए प्लांट की नींव रखी है।

25 सितंबर को होगा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 25 सितंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। इस महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। इंदौर से भी बड़ी तादाद में कार्यकर्ता इस महाकुंभ में भाग लेंगे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के नगर संयोजक बाबू सिंह रघुवंशी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला,आइडिए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भाई वघानी, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *