इंदौर : एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने के चलते ये कदम उठाया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
मामला परदेशी पुरा थाना क्षेत्र के पास स्थित निजी कंपनी अजमेरा वायर्स का है। यहां काम करने वाले सात कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह आत्महत्या करने की नीयत से एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने हाल ही में सातों कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल सभी कर्मचारियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जहर खाने वाले कर्मचारियों के नाम जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा बताए गए हैं। घटना के बाद से कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा गायब हैं। परदेशी पुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
March 25, 2021 कोरोना का विस्फोट : पौने छह सौ नए संक्रमित मिले, 2 की मौत
इंदौर : कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी अब चिंता का सबब बनती जा रही है। […]
May 13, 2020 इंदौर से रीवा के लिए बुधवार रात रवाना होगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन इंदौर : श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों की कड़ी में रीवा के लिए विशेष ट्रेन […]
June 24, 2023 कारोबारी को सभी व्यवसाय स्थलों पर खाताबाही और अन्य संबंधित रजिस्टर रखना जरूरी
टीपीए द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ।
इंदौर : जीएसटी लागू होने के बाद इस […]
October 26, 2022 रणदिवे ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह
कार्यकर्ता एवं नगरवासियों को मिठाई खिला कर दी दीपावली की शुभकामनाएं।
इंदौर : रोशनाई […]
May 3, 2020 कोरोना को हराकर लौटे व्यक्ति का मोहल्ले के लोगों ने किया जोरदार स्वागत इंदौर : शहर के तंबोली बाखल में रविवार को एक बार फिर मोहल्ला संस्कृति का नजारा देखने को […]
September 14, 2020 गृह नगरों में ही क्वारन टाइन किए जाएंगे पाक से लौटने वाले भारतीय नागरिक नई दिल्ली : नूरी वीजा पर पाकिस्तान गए कई भारतीय नागरिक कोरोना के कारण वहीं फंस गए थे […]
December 23, 2019 जैन जत्रा, फैशन शो और डांस इंडिया डांस 25 को इंदौर : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर नगर के बैनर तले जैन जत्रा, फैशन शो, […]