इंदौर : बुधवार को थानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर आईजी योगेश देशमुख ने दो थाना प्रभारियों को लाइन अटैच कर दिया।
मंगलवार को डीआरपी लाइन में दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने के बाद बुधवार को आईजी देशमुख थानों के औचक निरीक्षण पर निकले। कनाड़िया थाने के निरीक्षण के दौरान कामकाज संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आईजी देशमुख नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से टीआई कानवा को लाइन हाजिर कर दिया। इसीतरह भवरकुआँ थाने में मिली अनियमितताओं के चलते आईजी ने टीआई इंद्रेश त्रिपाठी को भी लाइन अटैच कर दिया। एक ही दिन में दो टीआई लाइन अटैच होने से अन्य थाना प्रभारी भी दहशत में आ गए और थाने का रिकॉर्ड व अन्य व्यवस्थाएं चुस्त- दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
आईजी योगेश देशमुख का कहना था कि जो भी कमियां निरीक्षण के दौरान सामने आई हैं, उनकी जांच कर उन्हें दूर किया जाएगा।
Related Posts
May 25, 2020 लॉकडाउन और कर्फ्यू के साए में सादगी से मनाई गई मीठी ईद, कलेक्टर, डीआईजी ने शहर काजी को पेश की मुबारकबाद इंदौर : कोरोना संक्रमण ने ईद की मिठास भी फीकी कर दी। लॉक डाउन और कर्फ्यू के बीच मुस्लिम […]
March 23, 2021 पार्षद प्रीति अग्निहोत्री के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी
इंदौर - बदमाशो के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि […]
April 21, 2021 जनता कर्फ्यू के साए में मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, की गई कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना
इंदौर : प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को रामनवमी के रूप में मनाया गया। जनता कर्फ्यू […]
January 11, 2021 नामी कम्पनियों के नाम पर नकली गुटखे का विक्रय करने वाला आरोपी कारोबारी कठोर करावास और अर्थदंड की सजा से दण्डित
इंदौर : इंदौर में नामी कम्पनियों के नाम पर नकली गुटखे का संग्रह एवं विक्रय करने वाले […]
May 2, 2022 मजदूर दिवस पर हेरिटेज वॉक के जरिए कपड़ा मिलों के इतिहास पर डाला गया प्रकाश
इंदौर : मजदूर दिवस पर एक मई को इंदौर के व्यापार, उद्योग में श्रमिकों के योगदान को लेकर […]
October 6, 2019 महाअष्टमी पर हवन के साथ किया गया कन्या पूजन इंदौर : माता भक्ति का पर्व नवरात्रि अब अपने अंतिम चरण में है। घरों, मन्दिरों और पांडालों […]
August 13, 2023 मराठी भागवत कथा में कथाकार ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन
इंदौर : भगवान की एक एक लीला के अनेक अर्थ और रहस्य होते हैं, जिन्हें समझना सामान्य […]