नेता- अधिकारियों पर भी खूब चढ़ा होली का रंग, रंगे- पुते नजर आए कैलाश विजयवर्गीय

  
Last Updated:  March 18, 2022 " 07:46 pm"

इंदौर : कोरोना काल के बाद आई होली का रंग नेताओं और अधिकारियों पर भी खूब चढ़ा। समर्थकों ने अपने नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें रंग- गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। शहर के तमाम प्रशासनिक और निगम अधिकारियों का जमावड़ा कलेक्टर बंगले पर नजर आया। होली के रंग में कलेक्टर सहित तमाम अधिकारी रंगपर्व की मस्ती में सराबोर दिखाई दिए।

कैलाश विजयवर्गीय ने खूब होली खेली।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक पुत्र आकाश, छोटे पुत्र कल्पेश और अन्य परिजनों के साथ होली के रंगों में सराबोर होने का लुत्फ उठाया। बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी नेता और परिचित भी कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। यही नजारा अन्य नेताओं के घरों पर भी दिखाई दिया।

कलेक्टर के बंगले पर खूब बरसे रंग।

कोरोना के चलते दो वर्षों तक आम नागरिकों के साथ अधिकारी भी होली खेलने से वंचित रहे थे पर इस बार परिदृश्य बदला हुआ था। कलेक्टर के बंगले पर रंगों की ऐसी धमाल मची थी मानों बीते दो वर्षों की कसर पूरी कर लेना चाहते हों। प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों का जमघट यहां लगा हुआ था। अक्सर धीर- गंभीर नजर आने वाले कलेक्टर मनीष सिंह भी अलग ही मूड में थे। अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जमकर रंगों की धमाल मचाई।यही नहीं उन्होंने फिल्मी गीतों पर ठुमके भी लगाए। जो भी उनसे मिलकर होली की शुभकामनाएं देने आया रंगों में सराबोर हुए बिना नहीं रहा। कई पत्रकार भी कलेक्टर बंगले की इस होली का हिस्सा बनें।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *