इंदौर : चीन के रहने वाले युवक की इंदौर में कोरोना से मौत हो गई। मुखाग्नि देने के लिए परिवार का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी और बच्चा चीन से वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़े।
मूलतः सिवनी के रहने वाले मनोज शर्मा चीन के शेन झेन में बैंक कर्मी के तौर पर पदस्थ थे। तीन महीने पहले ही पिता को कोरोना होने पर वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वापस इंदौर लौटे थे। पिता की कोरोना से मौत होने के बाद मनोज अपनी मां के साथ ही रुक गए जबकि अपनी पत्नी और बच्चे को उन्होंने वापस चीन भेज दिया। कुछ दिन बाद मनोज भी संक्रमित हो गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां 12 दिनों तक संघर्ष के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
मनोज के अंतिम संस्कार के लिए परिवार कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में एएसपी प्रशांत चौबे और अन्य अधिकारियों ने तमाम व्यवस्थाएं जुटाई। वीडियो कॉलिंग के जरिए पत्नी और बेटा चीन से जुड़े। दोनों ने नम आंखों से मनोज को अंतिम विदाई दी।
Related Posts
March 12, 2025 मप्र का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 04 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश
युवाओं, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान।
बजट में कोई नया कर नहीं […]
July 27, 2019 राऊ में झुग्गियों में आग लगने के साथ फटे सिलेंडर, जनहानि नहीं इंदौर: राऊ के नेहरू नगर स्थित एक खेत में बनी झोपड़ियों में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग […]
February 1, 2022 लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे राजेश ज्वेल
इंदौर : दैनिक अग्निबाण के राजेश ज्वेल ने इंदौर प्रेस क्लब में खेली जा रही वरिष्ठ […]
February 12, 2021 2 लाख रुपए कीमत के गांजे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना हीरा नगर गिरफ्त […]
January 19, 2023 आगामी 17-18 फरवरी को होगा आईएमए इंटरनेशनल कॉन्क्लेव- 2023
देशभर की बड़ी कंपनियों के फाउंडर, चेयरमैन,सीईओ, एमडी,करेंगे कॉन्क्लेव में शिरकत। […]
March 17, 2025 पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद केंद्रीय बजट पर बुद्धिजीवियों के साथ करेंगे चर्चा
इंदौर में रह रहे बिहार के निवासियों के साथ बिहार दिवस भी मनाएंगे।
इंदौर : भारतीय […]
December 9, 2018 आठवले को युवक ने जड़ा थप्पड़ ठाणे: केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले को एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। […]