जाल सभागृह में गुरुवार शाम आयोजित होगा कविता, चित्रकला और संगीत की त्रिवेणी से सजा यह अनूठा कार्यक्रम।
स्व. चंद्रकांत देवताले की कविताओं, वायलिन वादन, पेंटिंग और स्मृतियों का संगम होगा ‘पानी का दरख़्त’
इंदौर : समकालीन हिंदी कविता के शीर्ष कवि चंद्रकांत देवताले की स्मृति में उनकी कविताओं पर आधारित एक अनूठा आयोजन ‘पानी का दरख़्त’ उनके जन्मदिन गुरुवार, सात नवम्बर को इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित किया गया है। स्व. देवताले की बिटिया अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वायलिन वादिका अनुप्रिया देवताले की संकल्पना से आयोजित यह कार्यक्रम कविता, चित्रकला एवं संगीत की त्रिवेणी से सजा है।
कार्यक्रम जाल सभागृह में शाम को ठीक साढ़े छह बजे से प्रारंभ होगा। अनुप्रिया देवताले के वायलिन वादन के बीच बहुविध संस्कृतिकर्मी आलोक बाजपेयी चंद्रकांत देवताले की कविताओं का भावानुकूल वाचन करेंगे, इसी अनुक्रम में लब्ध प्रतिष्ठित चित्रकार सीरज सक्सेना कैनवास पर लाइव चित्र बनाएंगे। जीवेश आनंद ने कार्यक्रम के लिए विशेष सांगीतिक ट्रैक्स का निर्माण किया है। आयोजन में देवताले के जीवन एवं रचना संसार के अनछुए पहलुओं को भी याद किया जाएगा।
आयोजन समिति के सत्यनारायण व्यास ने बताया कि चंद्रकांत देवताले की स्मृतियों को समर्पित ये आयोजन सभी साहित्य एवं संस्कृतिप्रेमियों के लिए खुला है।
Related Posts
June 13, 2023 ब्रह्मोत्सव सानंद संपन्न होने की कामना के साथ भगवान विश्वकसेन का किया गया पूजन
श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 14 जून […]
December 1, 2024 मंत्री समर्थक और उसके साथियों ने की डेयरी में तोड़फोड़
डेयरी संचालक की पत्नी से की अभद्रता, कर्मचारी से की मारपीट।
आरोपियों के खिलाफ पहले […]
July 10, 2019 विश्वकप में थमा टीम इंडिया का सफर, न्यूजीलैंड फाइनल में मैनचेस्टर: आईसीसी विश्वकप-2019 में खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार समझी जा रही टीम […]
October 22, 2021 वाहन चोर को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने बरामद की दो गाड़ियां
इंदौर : सीसीटीवी में कैद शातिर वाहन चोर को पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली ने गिरफ्त में ले […]
September 23, 2021 मानपुर थाना प्रभारी व एसआई की मदद से बची घायल युवक की जान
इंदौर : पुलिस की सक्रियता से एक घायल युवक की जान बच गई। थाना प्रभारी मानपुर व टीम को […]
September 10, 2022 महापौर की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ किया गया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
निगम की कन्वेयर बेल्ट, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नई तकनीक से हुआ विसर्जन।
इंदौर : महापौर […]
November 23, 2022 छल – कपट से धर्मांतरण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने ‘‘पेसा एक्ट‘‘ में मिले अधिकारों से जनजातीय समुदाय को किया […]