इंदौर : भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक महिला की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि महिला के प्रेमी ने चाकू से वार कर उसकी हत्या की। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस हत्यारे प्रेमी की तलाश कर रही है।
ये था मामला।
मृतक महिला की पहचान वैजयंती उर्फ संगीता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह अपने पति बबलू के साथ बीते कुछ सालों से आरटीओ रोड के पीछे झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी। उसकी सुपरवाइजर विनोद से दोस्ती थी। करीब एक माह पूर्व संगीता पति को छोड़कर प्रेमी सुपरवाइजर विनोद के साथ रहने लगी थी। कुछ ही दिन में प्रेमी से विवाद होने पर वह उसे छोड़कर पुनः पति बबलू के साथ आकर रहने लगी थी। रविवार को महिला संगीता अपनी छोटी बेटी शिवानी के साथ पालदा के बाजार में खरीददारी करने गई थी, वहीं उसे प्रेमी विनोद मिल गया। उससे महिला संगीता की कहासुनी हो गई। इस पर प्रेमी विनोद ने चाकू से संगीता पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला संगीता को एमवायएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भंवरकुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हत्यारे प्रेमी विनोद की तलाश में टीमें भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्यारा उसकी गिरफ्त में होगा।
Related Posts
November 20, 2022 मीडिया मास्टर्स ने जीता टी -20 मैत्री क्रिकेट मुकाबला
तनिष्क शर्मा चुने गए मेन ऑफ द मैच।
कुलपति रेणु जैन ने किया पुरस्कार वितरण।
स्टेट […]
July 19, 2023 अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का नया भवन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी ने किया नए भवन का […]
March 4, 2025 संभाग स्तरीय शतरंज स्पर्धा में प्रेस्टीज की डॉ. अवनि बनी चैंपियन
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय शिक्षक एवं […]
November 17, 2022 सलकनपुर के देवी मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
नोटों से भरी दो बोरियां, घटना में प्रयुक्त लोहे की टॉमी और लोहे की आरी बरामद।
भोपाल […]
January 8, 2023 मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के साथ ग्लोबल गार्डन में किया पौधरोपण
ग्लोबल गार्डन का नाम रखा गया नमो ग्लोबल गार्डन।
इंदौर का स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण […]
August 23, 2022 नगर निगम ने बिचौली मर्दाना स्थित तीन व्यावसायिक संस्थान किए सील
निगम की अनुमति के विपरित निर्माण करने का है मामला।
इंदौर : नगर निगम के अमले ने […]
December 23, 2020 निजी एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री को आया अटैक, विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग
इंदौर : बंगलुरू से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक यात्री को दिल का […]