इंदौर : रविवार को स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर महिला मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि श्रीनिवासन, राष्ट्रीय महासचिव सुखप्रीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता नेहा बग्गा, दिव्या गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इंदौर को नम्बर वन बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका।
बैठक को संबोधित करते हुए वनाथि श्रीनिवासन ने उपस्थित महिला पदाधिकारियों से कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है, और इसे स्वच्छ बनाने में महिलाओं का भी बड़ा योगदान है। विगत दिनों से अब तक पूरी दुनिया ने जिस तरह कोरोना महामारी का सामना किया है, इस महामारी से आमजन को बचाने के लिए मध्यप्रदेश एवं इंदौर में जो कार्य किया गया है वह प्रशंसनीय है। आमजन को दवाइयों की व्यवस्था हो, राशन की व्यवस्था हो या ब्लड की व्यवस्था करना हो मध्यप्रदेश में, इंदौर में महिलाएं इसमें अव्वल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिसे आप सभी को घर-घर लेकर जाना है एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिले इसकी चिंता करना है।
उन्होंने कहा कि हमने देखा है, जब देश की प्रधानमंत्री एक महिला थी, तब भी मातृशक्ति के विकास व उत्थान के लिए ऐसी कोई सुविधाएं और योजनाएं नहीं बनी थी, लेकिन मोदीजी ने इस परिप्रेक्ष्य में सोचा और योजनाएं भी लागू की।
भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां पर महिलाओं के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं की जाती है। महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाता है जो कि अन्य किसी राजनीतिक दल में नहीं है। इसी का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी में 7 करोड़ से अधिक महिलाएं सामान्य सदस्य हैं। यही हमारे संगठन की शक्ति है, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वृहद सोच का परिणाम है कि आज देश में महिलाएं सक्षम,उच्च व सुरक्षित जीवन जी रही हैं।
संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सुखप्रीत कौर, माया नारोलिया, बबीता परमार, ज्योति दुबे, डॉ. नंदिता पाठक, माया पटेल, अश्विनी परांजपे, वैशाली महाले, नवदीप कौर, नेहा बग्गा, निशा सक्सेना, नंदा दुबे, शशि वर्मा, पदमा भोजे, श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, सीमा वैरांगकर, शालिनी शर्मा, अनीता व्यास, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप, भारती पाटीदार, बुलबुल वर्मा, चंदा खत्री सहित इंदौर संभाग के सभी जिलों से पधारी प्रमुख पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित थी।
संभागीय बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री माया पटेल ने किया। अंत में आभार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे ने माना।