भोपाल : 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के चलते आरोप- प्रत्यारोप और वार- पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि
कमलनाथ को अगर कहना पड़ रहा है कि मै जवान हूं तो यही साबित करता है कि वो बूढ़े हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वादों से छलांग लगाना कमलनाथ को आता है। वे हमेशा वादों से मुकर जाते हैं।
शिवराज ने जनता जनार्दन के सामने घुटने टेके।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ईश्वर और जनता को जनार्दन कहा जाता है…शिवराज जी ने जनता के सामने घुटने टेके हैं, इसमें गलत क्या है।
प्रवासी पक्षी हैं कमलनाथ।
नरोत्तम ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रवासी पक्षी हैं।तीन तारीख के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। गरीबों की पीड़ा को वे कभी समझ नहीं पाएंगे।
अपनी उपलब्धियां नहीं बताते कमलनाथ।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशा को निराशा में कमलनाथ बदलते हैं।कमलनाथ और सज्जन सिंह वर्मा को एक भी सभा में अपनी उपलब्धि गिनाते कभी नही देखा होगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इनकी करतूतों के चलते घर बैठ गया है।
बीजेपी विकास के नाम पर वोट मांगती है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी विकास के नाम पर मतदाताओं के पास जाती है। सीएम शिवराज डिजिटल रथों को रवाना कर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
Related Posts
November 3, 2023 ‘अन्न सेवा’ के साथ मनाया गया नीता अंबानी का 60 वा जन्मदिन
3 हजार बच्चों के बीच मनाया नीता अंबानी ने जन्मदिन।
मध्यप्रदेश में शहडोल के विभिन्न […]
September 29, 2024 लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किए गए संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका चित्रा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान स्वरूप शॉल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और दो - दो लाख […]
June 25, 2022 शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के प्राकट्य उत्सव पर होगा शिवलिंग पूजन
इंदौर : पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 80 […]
April 1, 2023 बावड़ी की छत ढहने से हुई जनहानि के मामले में मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर एफआईआर
अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
जांच के बिन्दु किए गए तय।
इंदौर : पटेल […]
June 5, 2024 दुबई में देवी अहिल्याबाई अवॉर्ड से सम्मानित किए गए इंदौर के समीर शर्मा
इंडियन पीपुल्स फोरम, यूएई ने स्थापित किया है देवी अहिल्याबाई के नाम पर यह […]
February 9, 2023 नगर निगम ने जारी की संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची
यशवंत क्लब , टीआई मॉल सहित जेल जा चुके जमीनी जादूगर निगम के 20 बड़े डिफाल्टरों में […]
April 17, 2024 20 वर्षों से फरार डबल मर्डर का आरोपी पकड़ा गया
महाराष्ट्र के एक गांव में छुपकर काट रहा था फरारी।
न्यायालय से पैरोल मिलने के बाद हो […]