इंदौर : जिले में आईजी की पहल पर बीती 12 अप्रैल से चलाए जा रहे अभियान “गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे” में प्रतिदिन पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी गीत गाकर या कविता पाठ के जरिये कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन करते हैं।
इसी कड़ी में आईजी इंदौर विवेक शर्मा ने जेल अधीक्षक इंदौर राकेश कुमार से जेल के बंदियों की प्रस्तुति के लिए अनुरोध किया था। इसपर सिर्फ एक दिन की अवधि में ही जेल के बंदियों संजय पिता फ्रांसिस ,अमन पिता सुनील, अभिषेक पिता राजू और विक्रम पिता किशनलाल ने गीत “हम सब का यह नारा है बंधु” तैयार कर उसे संगीतबद्ध भी कर लिया।
कोरोना वारियर्स को समर्पित किया गीत।
बन्दियों ने बुधवार 13 मई को अपना यह गीत गीत गाकर कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन किया।
आईजी ने की बन्दियों की सराहना।
आईजी विवेक शर्मा ने बन्दियों द्वारा तैयार कर गाए गए इस गीत की प्रशंसा की और इसे एक अनूठी मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति किन्हीं परिस्थितियोंवश पुलिस के द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया का सामना करते हुए जेल गए हैं, उन्हीं के द्वारा पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
आईजी ने कहा कि *कोरोना पर जीत से पहले अपने डर पर जीत जरूरी है* और डर दूर करने के लिए संगीत एक प्रबल माध्यम है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि *हमारे सुर से यह कोरोना रूपी असुर परास्त होगा*।
Related Posts
January 27, 2025 2030 तक इंदौर की जीडीपी 02.70 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का ब्लूप्रिंट तैयार
सांसद शंकर लालवानी ने उद्योगपतियों के साथ ब्लूप्रिंट पर चर्चा की, 5 प्रमुख सेक्टर्स से […]
August 13, 2021 मामा के 17 लाख रुपए के लालच में भांजे ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंदौर : मामा के 17 लाख रूपए के लिए भांजे द्वारा अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर बनाई झूठी […]
February 27, 2022 मंदसौर में समर्पण निधि अभियान में तेजी लाएगी बीजेपी
मंदसौर : समर्पण निधि अभियान एवं बूथ विस्तार की योजना की समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी […]
October 9, 2021 गुरुग्राम में दो घंटे में हत्या की दो वारदातों से मची सनसनी, हत्यारे फरार
नई दिल्ली : दिल्ली- एनसीआर के तहत आने वाले गुरुग्राम शुक्रवार को गोलियों की आवाज से […]
October 17, 2022 मंजूर भांगवाला के साथ नफीस बेकरी संचालक का कनेक्शन आया सामने ..!
इंदौर : नफीस बेकरी के संचालक अब्दुल रईस के अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई के पीछे […]
July 2, 2020 मंत्रिमंडल शिवराज का, चली सिंधिया की, इंदौर से उषा ठाकुर को मंत्रिपद भोपाल : मैराथन मंथन के बाद बहुप्रतीक्षित शिवराज मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार हो गया। […]
May 1, 2021 सांसद लालवानी ने टीही में रेल्वे के आइसोलेशन कोच का लिया जायजा, कम लक्षणों वाले मरीजों का हो सकेगा इलाज
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने टीही रेलवे स्टेशन जाकर रेलवे द्वारा बनाए गए आइसोलेशन कोच […]