इंदौर : राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष बिना अनुमति धरना देना कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ गया। सराफा थाने में कांग्रेस के तीनों विधायक और शहर अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
सुदर्शन गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया था धरना।
कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल और संजय शुक्ला ने शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ दर्ज मामले में धाराएं बढाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उनका कहना था कि शुक्रवार को राशन वितरण के दौरान सुदर्शन गुप्ता ने भारी भीड़ इकट्ठी कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी थी, वहीं उनकी जिंदगी खतरे में डाल दी थी इसलिए उनपर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना अनुमति के धरना नहीं देने का अनुरोध कांग्रेस के विधायकों से किया था पर वे नहीं माने। इसपर विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल, संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
Related Posts
March 19, 2022 सानंद न्यास के मंच पर कौशिकी चक्रवर्ती पेश करेंगी गायन
इंदौर : कोरोना काल में थमीं रही संस्था सानंद की सांस्कृतिक गतिविधियों को गुड़ीपडवा 2 […]
November 10, 2023 विकास के मामले में बहुत पीछे रह गई विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01
कैलाश विजयवर्गीय याने विकास की गारंटी।
क्षेत्र क्रमांक 01 के वार्ड 11 में जनसंपर्क […]
January 6, 2020 उज्जैन पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एमवायएच में किया भर्ती उज्जैन : रविवार रात महाकाल थाना क्षेत्र में जवासिया रोड पर पुलिस की कुख्यात इनामी […]
June 27, 2021 अनलॉक हुए शहर में सावधानी बनाए रखना बेहद जरूरी, संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं…
इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया है पर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए शहर व […]
August 14, 2022 सैलाब बनकर निकला कारम बांध का पानी, कई गांव और खेत डूब में आने का खतरा..!
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, गुजरी भारूडपुरा स्थित कारम बांध में मिट्टी का […]
October 10, 2019 रैली, संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक के जरिये मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश इंदौर : मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विश्व के साथ हमारे देश में भी जागरूकता की बेहद कमीं […]
December 26, 2021 बिजली के बढ़े बिल माफ करने और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर देवास कांग्रेस ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
देवास : शहर एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर चौक से पूर्व […]