इंदौर : बीजेपी के सेवा सप्ताह के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में रविवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेई मंडल के वार्ड 55, 63 और 64 में चलाए गए इस अभियान में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अतिथि के बतौर शिरकत की। इस दौरान जलस्रोत संरक्षण व स्वच्छता पर जोर देने के साथ पौधारोपण भी किया गया।
वार्ड 55 में जलस्रोतों की मरम्मत के साथ पाइप व मोटर का इंतजाम किया गया। बाल आश्रम परिसर मुराई मोहल्ला में झाड़ू लगाकर साफ- सफाई करने के साथ पौधे भी रोपे गए। वार्ड 63 में कांटाफोड़ मन्दिर के पीछे अग्रसेन चौराहा और वार्ड 64 में ब्लाइंड स्कूल के पास, प्रकाश नगर, नवलखा पर भी साफ- सफाई अभियान चलाया गया और पौधे लगाए गए। मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इन कार्यक्रमों में शामिल हुए।
Related Posts
March 2, 2025 डिस्पोजल फ्री होगी स्कीम नंबर 140 स्थित चौपाटी
निगम आयुक्त द्वारा स्कीम नंबर 140 चौपाटी में व्यापारियों के साथ किया गया स्वच्छता […]
December 12, 2020 मावठे की पहली बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, अरब सागर में बने सिस्टम का है असर
इंदौर : ठंड के मौसम में मावठे की पहली बारिश ने इंदौर को भिगो दिया। शुक्रवार सुबह से ही […]
December 3, 2024 सानंद के मंच पर होगा सस्पेंस – थ्रिलर से भरपूर मराठी नाटक का मंचन
पहली बार इंदौर में मंचन से हो रहा मुंबई के व्यवसायिक नाटक का शुभारंभ।
इंदौर : सानंद […]
July 16, 2020 भू माफिया अरुण डागरिया दिल्ली से गिरफ्तार, 30 हजार का था इनामी इंदौर : फरार भूमाफियाओं की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी […]
February 15, 2019 ऐश्वर्या ने जवानों की शहादत को किया नमन इंदौर: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को इंदौर आयी। यहां राऊ बायपास पर […]
May 21, 2021 कलेक्टर का फरमान, किराना व सब्जी की दुकानें भी 28 मई तक रहेंगी बन्द
इंदौर : करीब डेढ़ माह से लोग घरों में बन्द हैं। कोरोना संक्रमण का दायरा सिमटता जा रहा […]
May 2, 2019 साध्वी प्रज्ञा पर बैन, बीजेपी ने खेला इमोशनल कार्ड भोपाल: चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए 72 घंटे के बैन के बाद बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा […]