दुकान के रुपयों को लेकर पिता – पुत्र में हुआ था विवाद।
उज्जैन के माकड़ौन थाना क्षेत्र की घटना।
उज्जैन : जिले की घटिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के भाई मंगल ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के विवाद में भाजपा विधायक के भाई ने बेटे को 12 बोर बंदूक से गोली मार दी जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना उज्जैन जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र में घटित हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगल मालवीय का अपने बेटे अरविन्द मालवीय से किराना दुकान के रुपयों को लेकर विवाद हुआ। इसी बात को लेकर पिता मंगल ने बेटे अरविंद पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल अरविन्द ने मौके पर ही दम तोड दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर विधायक सतीश मालवीय के आरोपी भाई मंगल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि सतीश मालवीय घटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 4 भाइयों में मंगल मालवीय सबसे बड़े हैं।
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच किराने की दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में पिता मंगल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक 12 बोर से गोलियां चला दीं। गोली अरविन्द के सिर में लगी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
August 11, 2020 ख्यात शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना की पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट..! इंदौर : ख्यात शायर राहत इंदौरी का मंगलवार शाम निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद […]
March 6, 2021 मन्दसौर निवासी व्यक्ति का गुम हुआ एक लाख रुपयों से भरा पर्स पुलिस ने ढूंढ कर लौटाया
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज जिला इंदौर पर मुबारिक पिता शहजाद हुसैन निवासी खानपुरा मंदसौर […]
December 30, 2021 डॉ. एसएन तिवारी स्मृति सम्मान से नवाजे गए पांच साहित्यकार
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी की स्मृति में पांच रचनाकारों को बुधवार […]
July 24, 2021 कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
राजगढ़ .: नरसिंहगढ़ में एक राशन डीलर की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर […]
January 5, 2023 अब केवल शनिवार और रविवार को ही चलेगी हेरिटेज ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से कालाकुंड के मध्य संचालित की जा […]
February 2, 2021 बूथ मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहें- माया नारोलिया
इंदौर : भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री श्रद्धा दुबे एवं ज्योति […]
February 20, 2021 कारपोरेट को मजबूत कर रही वर्तमान पत्रकारिता, टूटता भरोसा, बढ़ता गुस्सा विषय पर बोले दिग्गज पत्रकार
इन्दौर : स्टेट प्रेस क्लब, इन्दौर द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता […]