इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर चल रहे मंदिर के 29वें प्रकाशोत्सव में मां ललिता पराम्बा अपने भक्तों को दर्शन देने सुश्रृंगारित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली। सैकड़ो भक्तों ने नाचते-गाते हुए पुष्प वर्षा की और मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने मां परांबा से समाज एवं राष्ट्र में सुख शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, रमेशचंद्र राठौर, रमेश पसारी, ममता शुक्ला ने बताया कि मंदिर के प्रकाशोत्सव पर अष्टमी के उपलक्ष्य में स्वर्ण एवं अन्य आभूषणों से श्रृंगारित मां ललिता पराम्बा जब फूलों से सुसज्जित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली तो आश्रम की स्वामी गिरजानंद सरस्वती वेद वेदांग विद्यापीठ संस्कृत पाठशाला के वेदपाठी बटुकों सहित सैकड़ो भक्तों ने उनकी अगवानी की। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में आश्रम से प्रारंभ रथयात्रा कान्यकुब्ज नगर, 60 फीट रोड होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां 56 भोग समर्पित किए गए।
Related Posts
December 3, 2020 देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के […]
December 10, 2019 संझा लोकस्वामी पर कार्रवाई में सरकार का हाथ होने की बात से मंत्री वर्मा का इनकार इंदौर : मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के जरिये अपनी बात रखने पहुंचे […]
November 4, 2019 कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी का जंगी प्रदर्शन, जलाई बिजली के बिलों की होली। इंदौर : मप्र की कमलनाथ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार को बीजेपी के नेता व […]
August 5, 2021 टोक्यो ओलिम्पिक : भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल का सूखा किया खत्म, जर्मनी को हराकर जीता कांस्य पदक
नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। 41 साल से […]
April 27, 2025 आतंकियों की गोली से मारे गए बेगुनाह पर्यटकों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई गई संवेदना।
इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में […]
January 16, 2024 पतंग उड़ाते समय करंट लगने से पुलिसकर्मियों के दो बच्चे झुलसे
हाइटेंशन लाइन से लगा करंट, एक बच्चे की हालत गंभीर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की […]
September 8, 2019 उम्मीद बनाएं रखिये, संपर्क टूटा है- हौसला नहीं बंगलुरु : (के.राजेन्द्र)चंद्रयान 2, एक ऐसा मिशन बन गया था जिससे केवल इसरो के वैज्ञानिक […]