इंदौर: मप्र की कमलनाथ सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें युवाओं की पूरीतरह अनदेखी की गई है। इस आशय का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने गुरुवार को राजबाड़ा चौक पर प्रदर्शन किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है आम जनता की तकलीफे लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश के युवाओं को भरोसा था कि जिस तरह इन्होंने सरकार बनाने के पूर्व बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रूपये मासिक भत्ता देने का वचन पत्र में वादा किया था उसके लिए बजट में प्रावधान किया जायेगा। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस तरह का कोई प्रावधान बजट में नहीं किया है। इसी बात का विरोध करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में विनोद खण्डेलवाल, रोहित चौधरी, मयुरेश पिंगले, महेश बसवाल, ऋषिसिंह खनूजा, गौरव परिहार, जय राजदेव, नमीत नरूला, पंकज फतेहचंदानी, राहुल राणे, धीरज ठाकुर, सन्नी टूटेजा, विवेक शर्मा, वीरसिंह चौहान, धर्मेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
January 17, 2021 डॉ. दीदी अदिति ने बच्चों संग बांटी मकर संक्रांति की खुशियां, किया पतंग का वितरण
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका फाउंडेशन की अध्यक्ष अदिति सिंघल (डॉ. दीदी) ने मकर […]
November 26, 2019 संविधान दिवस पर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का सम्बोधन इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के […]
April 5, 2021 5 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया, आरोपी को गिरफ़्तार कर बालक को सकुशल किया बरामद
इंदौर : 5 वर्ष के बालक का अपहरण का मामला 24 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने अगवा करने […]
September 7, 2022 इतिहास की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने वाला राष्ट्र ही महान बनता है – कुलश्रेष्ठ
इंदौर : आज का युवा सच जानना चाहता है। इतिहास की सच्चाई जानने का हक सबको है। मैं इसी काम […]
July 17, 2020 सीएम शिवराज ने की बाबा महाकाल की पूजा- अर्चना, कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक उज्जैन : सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार […]
January 13, 2023 स्वर प्रवाह में आनंद वैद्य का प्रभावी गायन
इंदौर : जानी मानी सांस्कृतिक संस्था "पंचम निषाद संगीत संस्थान" प्रेस क्लब,इंदौर एवं […]
February 8, 2023 लोन व सब्सिडी के एवज में रिश्वत लेना बैंक शाखा प्रबंधक को पड़ा महंगा
अदालत ने शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी को 4-4 वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदंड से किया […]