बेंगलुरू।ओपनर प्रकाश जयराम्मैया और कप्तान अजय कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी से भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर दूसरी बार ट्वेंटी20 ब्लाइंड विश्व कप का खिताब जीता।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बदर मुनीर के 57 रन की मदद से आठ विकेट पर 197 रन बनाये। भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच प्रकाश ने 99 रन की नाबाद पारी खेली जबकि अजय कुमार रेड्डी ने रन आउट होने से पहले 43 रन बनाये।
इससे पहले 2012 में भी इन दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला गया था जिसमें भारत विजयी रहा था। इस जीत से भारतीय टीम ने पाकिस्तान से लीग चरण में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। बदर मुनीर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 570 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
टूर्नामेंट में नौ में से आठ मैच जीतने वाली भारतीय टीम को प्रकाश और रेड्डी ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 112 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलायी। रेड्डी के रन आउट होने के बाद केतन पटेल ने प्रकाश का अच्छा साथ दिया। उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 26 रन बनाए।
इससे पहले पाकिस्तानी पारी मुनीर के ईद गिर्द की घूमती रही। उनके अलावा मोहम्मद जमील ने 24 और आमिर शफाक ने 20 रन बनाये। भारत की तरफ से केतन पटेल और मोहम्मद जफर इकबाल ने दो-दो तथा अजय कुमार रेड्डी और सुनील ने एक-एक विकेट लिया।
Related Posts
May 27, 2021 तूफानी हवा के साथ बरसे बादल, चमकी बिजली, कई स्थानों पर गिरे पेड़
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, मौसम के बिगड़े मिजाज ने रोहिणी को गला दिया।गुरुवार […]
February 2, 2017 ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप, भारत की शानदार जीत… ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप.... भारत की शानदार जीत... इंग्लैंड को 10 wkt से […]
September 29, 2023 हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए जवाहर टेकरी खदान में विसर्जित की गई श्री गणेश की मूर्तियां
इंदौर : गुरुवार को समूचे शहर में 100 से अधिक स्थानों पर गणेश मूर्तियों को एकत्रित करने […]
November 5, 2022 सुदामा नगर क्षेत्र से महिला का मोबाइल लूट कर भागे दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर इलाके से महिला का मोबाइल छीनकर भागे दो […]
April 7, 2020 3 और मरीजों ने कोरोना को दी शिकस्त, अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज इंदौर : मप्र में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने इंदौर में अब सुकून देने वाली खबरें आ […]
May 24, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग जारी, 75 नए मरीज मिले, तीन की जिंदगी पर लगा विराम इंदौर : लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपेक्षित सफलता मिलती नहीं दिख रही […]
May 20, 2021 पीएम मोदी ने चक्रवात ताऊते में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया ऐलान
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ताउते से प्रभावित गुजरात को तात्काल […]