जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य खेले गए पारंपरिक खेल।
शहर के नागरिकों ने भी उठाया लुत्फ।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर मकर संक्रांति के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में आनंद उत्सव के तहत पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक पेश करते हुए पारंपरिक खेल जैसे पतंगबाजी, गिल्ली-डंडा, सितोलिया, फुटबॉल आदि खेले गए।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त शिवम वर्मा के साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सितोलिया,गिल्ली डंडा, फुटबॉल के साथ ही पतंगबाजी में हाथ आजमाएं। महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा, नंदकिशोर पहाड़िया,पार्षद महेश बसवाल, मलखान सिंह कटारिया,अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, अनिल बावरिया,उपायुक्त केशव सिंह सगर, डी आर लोधी, सचिव राजेंद्र गरोठिया, नागेंद्र सिंह भदोरिया, कार्यक्रम अधिकारी शैलेश पाटोदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं नागरीक उपस्थित थे।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना था।
महोत्सव में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और आम लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी जताई।
Related Posts
February 23, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : हथियारों से लैस होकर डकैती डालने की योजना बनाते हुए 5 बदमाश, पुलिस थाना तेजाजी […]
August 31, 2022 स्व. निर्भयसिंह पटेल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के साथ किया गया पौधारोपण
इंदौर : पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता स्व. दादा निर्भयसिंह पटेल की 26 वीं पूण्यतिथि पर […]
September 2, 2022 केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे ‘क्रिकेट की मार्केटिंग’ का लोकार्पण
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षाविद,लेखक और हिंदी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री प्रो. सूर्यप्रकाश […]
March 4, 2022 शनिवार को वार्ड क्रमांक 12 के श्रद्धालु विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना होंगे
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले हर वार्ड से एक माह में 1 […]
April 5, 2020 कोरोना संक्रमण से इंदौर में आठवीं मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमित एक और मरीज की रविवार दोपहर मौत हो गई। 53 वर्षीय मृतक महिला […]
February 21, 2024 हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
अन्य दो आरोपी भी 1-1वर्ष की सजा से दंडित।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का था […]
November 23, 2019 अलग- थलग पड़े अजित पंवार, मुश्किल में बीजेपी..! इंदौर : महाराष्ट्र में संवैधानिक नियम- प्रक्रिया को धता बताकर रात के अंधेरे में चोरी […]