पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई।
इंदौर : मध्यप्रदेश में देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी शुरू होने जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के माध्यम से टेलेंट सर्च किया जाएगा। यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त 2023 तक आयोजित होगी। इसमें 12 से 17 वर्ष के युवा bit.ly/mpopenregistrations लिंक पर 25 जुलाई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। चयनित ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को 12 महीने का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश में दो ऐसी नई अकादमी खोलने की घोषणा की है, जो आगामी ओलम्पिक और एशियन गेम्स का हिस्सा होंगी। इस बार ब्रेक-डांस को खेलों के रूप में शामिल किया गया है। ख्यात अंतर्राष्ट्रीय बी बॉयर करीम और भारत के मशहूर बी बॉयर आरिफ चौधरी हर जिले में टेलेंट सर्च कर नई प्रतिभाओं का चयन कर रहें हैं।
ई-स्पोर्ट्स के लिए जूनियर चैंपियनशिप के जरिए टेलेंट सर्च में खेल विभाग द्वारा 80 प्रतिशत सीट प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए तथा 20 प्रतिशत सीट राज्य के बाहर के खिलाड़ियों हेतु निर्धारित हैं। ई-स्पोर्ट्स गेमिंग को कॉम्पेटेटिव स्पोर्ट्स के रूप में पदक जीतने वाले खेल की श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। सितम्बर में शुरू होने वाले एशियन गेम्स में भी ई-स्पोर्ट्स शामिल है।
Related Posts
August 10, 2024 फर्जी बिल घोटाले के आरोपियों के घरों पर ईडी ने की छापामार कार्रवाई
बोगस कंपनियां बनाकर फर्जी बिल पास करवाने और सरकारी पैसा हजम करने के मामले में यह […]
June 5, 2021 रक्षा शक्ति समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपें पौधे, जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट
इंदौर : इंदौर में पुलिस अधिकारियों की पत्नियों का एक क्लब है। इसी के तहत जरूरतमंद लोगों […]
October 20, 2022 प्रतिबंधित कैरीबैग जब्त कर किया गया 50 हजार रूपए का स्पॉट फाइन
इन्दौर : प्रतिबंधित व अमानक केरीबेग का विक्रय व संग्रहण करने वालों के विरूद्ध नगर निगम […]
January 18, 2024 लोहे के स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का मुख्यमंत्री यादव ने किया अनावरण
विश्रामबाग में स्थापित की गई है राम मंदिर की यह प्रतिकृति।
जय श्रीराम के नारों से […]
August 28, 2019 इंदौर- भोपाल में लागू हो पुलिस कमिश्नरी, आईपीएस एसो. ने सीएम से की मांग भोपाल : मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ […]
November 28, 2018 मप्र में बंपर वोटिंग, सीएम शिवराज सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद इंदौर:मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान सम्पन्न हुआ। प्रदेश की सभी 230 […]
April 16, 2021 नए संक्रमितों से ज्यादा किए गए डिस्चार्ज, 10 मौतों की पुष्टि…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को भी पौने सत्रह सौ से अधिक नए […]