मराठी स्वाद और संस्कृति की तरुण जत्रा का रंगारंग शुभारंभ

  
Last Updated:  January 27, 2023 " 01:10 pm"

इंदौर : मराठी व्यंजनों और संस्कृति के चार दिवसीय उत्सव तरुण जत्रा का रंगारंग शुभारंभ दशहरा मैदान पर गुरुवार शाम महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया। मिलिंद महाजन, पार्षद प्रशांत बडवे, एमआयसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा भी इस दौरान उपस्थित थे।

कड़ाके की ठंड में मराठी व्यंजनों का लुत्फ उठाने परिवार के साथ पहुंचे लोग।

कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं के बीच स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों का आनंद लेने पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोग जत्रा में सपरिवार पहुंचे। मालवणी बड़ा, पाटोडी रस्सा भाजी, बटला करंजी को खासा पसंद किया गया। निर्णायकों ने इसे पुरस्कृत भी किया। मीठे व्यंजनों में शेवया ची खीर, गुलाब जामुन और केशरी भात सर्वाधिक पसंदीदा खाद्य पदार्थ बने। यहां खान पान के शौकीनों की भीड़ भी देखी गई। कोल्हापुरी मिसल पाव, रगड़ा पेटिस, मिश्र डाली चे भजे को भी खूब पसंद किया गया।

बाल कलाकारों ने पेश किए समूह नृत्य।

मंचीय प्रस्तुति में शहर के 25 समूहों के 300 से भी अधिक बाल कलाकारों ने अपनी लोकनृत्यों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों के लोकनृत्य के साथ देशभक्ति गीतों पर दी गई नृत्य प्रस्तुति पर जत्रा परिसर में उपस्थित हजारों दर्शक भी झूमते नजर आए।

विभिन्न वस्तुओं के भी लगे हैं स्टॉल।

तरुण जत्रा मेले में विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए है। इन उत्पादों पर ऑफर्स उपलब्ध होने से लोगों ने जमकर खरीदारी भी की । गणतंत्र दिवस होने के कारण जत्रा परिसर को तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवेश द्वार पर स्थापित गणेशजी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया है। यहां रुक कर लोग भगवान के दर्शन के साथ सेल्फी भी लेते नजर आए।

शुक्रवार को तरुण जत्रा में दोपहर दो बजे से मराठी व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा । शाम को शहर की ख्यात नृत्य गुरु सुचित्रा हरमलकर के निर्देशन में कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। मराठी पारंपरिक लोकनृत्य गोंधल भी प्रस्तुत होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *