इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में महाराजा छत्रसाल चौराहे से महालक्ष्मी नगर मेन रोड के प्रस्तावित निर्माण कार्य का भूमि पूजन शनिवार को तुलसीराम सिलावट मंत्री जल संसाधन विभाग मध्य प्रदेश शासन के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया,एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष सह संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा उपस्थित थे।
6.7 करोड़ की आएगी लागत।
बता दें कि उक्त मार्ग के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की थी। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि 1.3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लगभग 6.7 करोड रुपए का व्यय अनुमानित है। इस मार्ग के बन जाने से महालक्ष्मी नगर के विभिन्न सेक्टर ,साईं कृपा, पुष्प विहार तुलसी नगर सहित अन्य कॉलोनियों को लाभ होगा वहीं इस मार्ग के बन जाने से छत्रसाल चौराहे से बायपास तक सीधा मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम मे विभिन्न रहवासी संघ,व्यापारी संगठन,एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
January 23, 2024 25 जनवरी को मनाया जाएगा मां शाकंभरी देवी का जयंती महोत्सव
महोत्सव का प्रथम न्यौता खजराना गणेश को समर्पित।
संपत पैलेस पर दिनभर विभिन्न आयोजन […]
May 3, 2025 100 नए ईवी कचरा वाहन और 06 सोलर पानी के टैंकरों का लोकार्पण
स्वच्छता अभियान को मिली नई ऊर्जा।
इंदौर : नगर निगम इंदौर के स्वच्छता अभियान को और […]
December 11, 2021 जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 8 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण, 8 करोड़ 28 लाख के अवार्ड पारित
इंदौर : जिला न्यायालय, इन्दौर में शनिवार 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को […]
April 10, 2022 विजन और विश्वसनीयता के साथ किया जा सकता है सोशल मीडिया की चुनौती का मुकाबला
इंदौर प्रेस क्लब के 60 वे स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने रखे विचार
राजेन्द्र माथुर की […]
May 19, 2021 ब्लैक फंगस के मरीजों का किया जा रहा समुचित इलाज, जरूरी इंजेक्शन के मिले 200 वायल
इंदौर : इंदौर जिले में ब्लैक फंगस बीमारी के मरीजों के उपचार के लिए सभी संभव प्रयास किए […]
November 7, 2022 साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ […]
March 16, 2022 भगोरिया मेले में सीएम शिवराज ने की शिरकत, आदिवासियों के साथ नृत्य का उठाया लुत्फ
इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह मंगलवार को थांदला पहुंचे। […]