इंदौर : कनाडिया थाना पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर ले जाने वाले दो आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अल्बक्ष ऊर्फ शेरू खान पिता लियाकत अली उम्र 18 वर्ष निवासी ममता कॉलोनी, बडला खजराना और साहिल पठान पिता मोहम्मद रफीक उम्र साढ़े 18 वर्ष निवासी झल्ला कॉलोनी, खजराना, इंदौर होना बताए गए।
पुलिस उपायुक्त जोन 2 संपत उपाध्याय और सहायक पुलिस आयुक्त जयंत सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूट की वारदातें कनाडिया सर्विस रोड और आलोक नगर में कारित की थी। दोनों वारदातों की रिपोर्ट थाना कनाडिया में दर्ज की गई थी। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटे गए सोने के मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और वारदात के दौरान पहने हुए कपड़े जब्त किए गए। बरामद माल की कीमत करीब ढाई लाख रूपए बताई गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कनाडिया पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
January 19, 2023 मराठी साहित्य की समृद्ध विरासत से रूबरू करा गया दो दिवसीय मराठी साहित्य सम्मेलन
इंदौर : मप्र मराठी साहित्य संघ और मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के संयुक्त बैनर तले 16 और […]
February 6, 2019 दाल मिलों के लिए उपयोगी अत्याधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी 8 फरवरी से इंदौर: ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के बैनर तले तीन दिनी प्रदर्शनी का आयोजन 8 से 10 फरवरी […]
May 6, 2022 हमें रोजगार देने वाले युवाओं का निर्माण करना है -, गडकरी
आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने की जिम्मेदारी युवाओं की है, बोले गडकरी।
देवी अहिल्या […]
October 8, 2021 पबजी खेलने के शौक ने बनाया लुटेरा, दो नाबालिग गिरफ्तार
इंदौर : पबजी खेलने के लिए मोबाइल और बैग लूटने वाली गैंग के दो अपचारी बालक विजय नगर […]
December 8, 2021 सात दिनी 64 वा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव 12 दिसम्बर से प्रारंभ होगा
इंदौर : मालवा अंचल के प्रमुख आस्था केन्द्र गीता भवन पर 64वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव […]
November 19, 2023 बजाज फाइनेंस पर आरबीआई ने कसा शिकंजा
लोन देने पर लगाई रोक।
इंदौर : देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस को तगड़ा झटका […]
July 28, 2023 घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
दो अलग-अलग टीमें बनाकर तीन जगह की गई कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी के […]