इन्दौर : महू पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद मोटरसाइकिलों की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है।
बीती 4 जून की मध्य रात्रि फरियादी शाहिद खान निवासी सात रास्ता महू की मोटरसाइकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 घर के सामनें से कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महू पर अपराध क्र 215/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। थाना प्रभारी महू निरीक्षक दिलीप पुरी के नेतृत्व में महू थाना पुलिस टीम गठित की गई, जिसनें लगातार महू शहर में स्थान बदल बदल कर चेकिंग की। किशनगंज पॉइंट पर चेकिंग के दौरान उक्त वाहन आरोपी आकाश पिता दीपक वर्मा उम्र 18 साल निवासी बगीचा न. 30 गुजरखेडा महू के पास देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के पास से मोटरसाईकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 जब्त कर विस्तृत पुछताछ की गई। उसने बाइक चोरी में अपने एक अन्य साथी का भी होना बताया। आरोपी ने महू शहर मे कई स्थानों से वाहन चोरी करना कबूला। उसने बताया वो चोरी किए वाहन को चलाते चलाते जिज्ञासा खत्म होने पर कही सुनसान इलाके में उसे छोड देते थे और दूसरा नया वाहन चोरी कर उसका उपयोग करते थे। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 06 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Related Posts
September 2, 2024 229 वी पुण्यतिथि पर देवी अहिल्याबाई की धूमधाम से निकली पालकी यात्रा
इंदौर : लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 229 वी पुण्यतिथि आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाई […]
February 24, 2024 अमृत भारत योजना के तहत इंदौर व उज्जैन सहित देश के 554 स्टेशनों का किया जाएगा पुनर्विकास
प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को वर्चुअल करेंगे रेलवे की 41हजार करोड़ की परियोजनाओं का […]
June 29, 2021 आईडीए के बजट में शहर के विकास का रोडमैप, पांच ब्रिज सहित कई विकास कार्यों को दिया जाएगा अंजाम
इंदौर : आईडीए बोर्ड ने वर्ष 2021-2022 का बजट पारित कर दिया है। 524 करोड़ रुपए के इस बजट […]
April 14, 2021 सांसद लालवानी ने गुड़ीपड़वा, नववर्ष सहित अन्य पर्वो की दी बधाई, कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की
इंदौर : वर्ष प्रतिपदा गुड़ीपड़वा और भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2078 की शुरुआत के उपलक्ष्य […]
February 17, 2021 स्टेट प्रेस क्लब का तीन दिनी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव 19 फरवरी से
महाकुंंभ में ज्वलंत मुद्दों पर होंगे सात अलग-अलग सत्र, रोजाना रात को होंगे सांस्कृतिक […]
August 16, 2022 बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय […]
December 3, 2018 सात जन्मों की डोर में बंधे निक- प्रियंका जोधपुर: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोन्स पवित्र अग्नि के समक्ष सात […]