इंदौर : मिर्गी रोग विशेषज्ञ एसोसिएशन, इंदौर ने गीता भवन हॉस्पिटल के सहयोग से मिर्गी रोग पर कार्यशाला का आयोजन किया। ख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वी वी नाडकर्णी ने कार्यशाला में मिर्गी रोग से जुड़ी समस्याओं, परेशानियों और कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिर्गी के उपचार और बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी। डॉ. नाडकर्णी ने मिर्गी के मरीजों का परीक्षण भी किया। गीता भवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरके गौड़ ने कार्यशाला में कहा कि मिर्गी के मरीजों को दवाई नियमित रूप से लेनी चाहिए और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना चाहिए। डॉ. एके कुरेचिया, प्रदीप माहेश्वरी, अनिता मोटवानी और डॉ. नीलम रानाडे ने भी कार्यशाला में मरीजों का परीक्षण किया और उचित परामर्श दिया। मिर्गी पर केंद्रित एक लघु फ़िल्म का भी इस मौके पर प्रदर्शन किया गया। करीब 70 मरीजों ने कार्यशाला में भाग लिया।उन्हें दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।
Related Posts
August 13, 2020 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की सजाई जीवंत झांकी इंदौर : संस्था 'आनंद गोष्ठी' ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत […]
July 24, 2021 लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर […]
August 7, 2022 वर्षा काल के बाद चंद्रभागा क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का करेंगे स्थाई निदान
महापौर, विधायक, निगम आयुक्त द्वारा चंद्रभागा क्षेत्र का निरीक्षण।
वर्षा काल के दौरान […]
August 30, 2019 कृष्ण – सुदामा मिलन के साथ भागवत कथा का समापन इंदौर : हवा बंगला स्थित शिर्डी धाम सांईबाबा मन्दिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा का समापन […]
February 5, 2024 बीजेपी महिला मोर्चा चलाएगा स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क अभियान
14 से 25 फरवरी के बीच चलाएंगे संपर्क अभियान।
इंदौर : आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय […]
November 4, 2020 हार के बाद भी प्ले ऑफ में पहुंची आरसीबी
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए करो या मरो का मैच […]
May 3, 2023 प्रदेशभर में 10 हजार से अधिक शासकीय चिकित्सक गए हड़ताल पर
इंदौर में भी हड़ताल का व्यापक असर।
डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर […]