इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस के नेता चंद्रशेखर पटेल को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जेएमएफसी कोर्ट ने 10 हजार की जमानत पर पटेल को रिहा किया।
बता दें कि एक दिन पूर्व सत्य साई चौराहे पर धरना – प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इससे नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीसीपी जोन 2 से मिलकर आरोपी पटेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने भादवि की धारा 341,505,394 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चंद्रशेखर पटेल को गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश परमानंद चौहान की अदालत में पेश किया गया। आरोपी चंद्रशेखर पटेल की ओर से अभिभाषक सुनील गुप्ता ने पैरवी करते हुए तर्क रखे। श्री गुप्ता के तर्कों से सहमत होकर अदालत ने आरोपी चंद्रशेखर पटेल को जमानत दे दी।
Related Posts
July 30, 2022 1अगस्त से प्रारंभ होगा सदगुरु नाना महाराज का 125 वा दो दिवसीय जन्मोत्सव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि।
सदगुरु नाना महाराज […]
May 28, 2021 सांसद विवेक तनखा ने इंदौर प्रेस क्लब को 2 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया
इंदौर : राज्यसभा सांसद और देश के ख्यात अधिवक्ता विवेक कृष्ण तनखा ने इंदौर प्रेस क्लब को […]
September 20, 2021 1971 में पाकिस्तान पर विजय को लेकर स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल महू पहुंची, जोशखरोश के साथ किया गया स्वागत
महू : स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल ने रविवार को सेंट्रल कमांड एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी […]
March 8, 2024 समय परीक्षा ले रहा, तू अपना धीरज न खोना..
🔹कीर्ति सिंह गौड़🔹
“धैर्य”
धैर्य रखा है मैंने सदियोंआगे भी धीरज धर लूँगीमैं […]
May 24, 2023 आसानी से बदले जा रहे दो हजार के नोट, कहीं नजर नहीं आई आपाधापी
नई दिल्ली : बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। […]
June 7, 2022 रामघाट पर पानी का लेवल तीन फीट नीचे रखने के उज्जैन कलेक्टर ने दिए निर्देश
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने शिप्रा नदी के […]
June 26, 2020 सांसद लालवानी ने मीसाबंदियों का किया सम्मान इंदौर : 25 जून का दिन भारत के संसदीय लोकतंत्र में काले दिन की तरह याद किया जाता है,जब […]