इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर आए। वे एयरपोर्ट से सीधे रानी बाग़ स्थित स्वर्गीय नरेंद्र सलूजा के निवास पर पहुँचे। उन्होंने दिवंगत सलूजा के परिजनों से भेंट की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी, उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्व. सलूजा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि सलूजा का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।
स्व. सलूजा बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेंद्र सलूजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका इस तरह आकस्मिक चले जाना बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है। वे बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता थे। पार्टी ने एक होनहार व्यक्ति को खो दिया है।।
बीजेपी ने अच्छा वक्ता खो दिया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्व.नरेंद्र सलूजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका असमय निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है।पार्टी ने एक अच्छा वक्ता खो दिया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की।
Related Posts
May 22, 2020 दिशा- निर्देशों के तहत खोले जाएंगे निजी क्लीनिक इंदौर : शहर में निजी क्लीनिक खोलने का रास्ता साफ हो गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के […]
March 10, 2021 कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी, एक और मरीज की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का कारण बनती जा रही है। […]
February 9, 2023 सांवेर में मंत्री सिलावट ने सवा करोड़ रुपए लागत की नल- जल योजना का किया लोकार्पण
ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं की बरसों पुरानी समस्या हुई निराकृत।
अब पानी के लिए उन्हें […]
December 19, 2020 पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने दिया धरना, रखा उपवास
इंदौर : पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शहर कांग्रेस के […]
July 31, 2021 आबकारी विभाग ने सात लाख रुपए मूल्य की जब्त की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्रांडेड नाम से जहरीली मिलावटी शराब के बेचे जाने व उसके सेवन से इंदौर में 5 […]
January 31, 2021 भिक्षुक पुनर्वसन योजना में इंदौर भी शामिल- लालवानी
इंदौर : बुजुर्गों के साथ हुए बर्ताव के बाद सांसद शंकर लालवानी एक्शन मोड में है। संसद के […]
July 2, 2022 बीजेपी को विजयी बनाकर इंदौर के विकास में बनें सहभागी – सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा 3 में किया आम सभा को […]