बड़ा गणपति व रणजीत हनुमान मंदिर में की पूजा – अर्चना
खालसा कॉलेज परिसर में सजे दीवान में गुरुग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका।
प्रदेश में सुख – शांति और खुशहाली की कामना की।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास पर कई धर्मस्थलों में पूजा – अर्चना कर प्रदेश में सुख – शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने जन आभार यात्रा के पहले प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजन किया। बाद में उन्होंने विश्राम बाग में लोहे के स्क्रैप से बने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का अनावरण कर रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खालसा कॉलेज पहुँचे और यहाँ सजाए गए दीवान में गुरुग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका।
धर्मस्थलों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्म स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया गया है, इस स्वच्छता अभियान को जन भागीदारी के साथ सफल बनाएं।
Related Posts
March 30, 2021 लगातार 5 वे दिन छह सौ ज्यादा मिले नए संक्रमित, 17 फ़ीसदी के ऊपर रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार 29 मार्च को पांचवे दिन […]
August 6, 2024 नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ कांग्रेस करेगी जंगी प्रदर्शन
मंगलवार को निगम मुख्यालय पर किया जाएगा प्रदर्शन।
जनता पर बढ़ाए गए करों का भी किया […]
July 17, 2019 भाजयुमो ने युवाओं को जोड़ा बीजेपी से इंदौर: 6 जुलाई से शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान सतत जारी है। पार्टी के सभी मोर्चा, […]
January 18, 2023 शैक्षिक नेतृत्व समागम का इंदौर घोषणा पत्र जारी
इंदौर । विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित […]
July 27, 2021 तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ होने तक नहीं करवाए जाएंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग का हाईकोर्ट में जवाब
भोपाल : फ़िलहाल मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे।विशेषज्ञों की सलाह और […]
April 27, 2022 संदीप राशिनकर सप्तपर्णी सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ,भोपाल द्वारा संयोजित चर्चित पत्रिका 'समकालीन […]
January 23, 2021 मप्र विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से प्रारंभ होगा
भोपाल : मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र सोमवार,22 फरवरी से आरंभ […]