इंदौर : भाजपा के म प्र के प्रभारी मुरलीधर राव के ब्राह्मण और बनिया समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान का चौतरफा विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में सर्व ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर ईश्वर से मुरलीधर राव को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।
मुरलीधर राव ने सोमवार को अपने बयान में कहा था की बीजेपी की एक जेब में ब्राह्मण समाज है व दुसरी जेब में बनिया समाज। उन्होंने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ओसामा बिन लादेन जी कहकर संबोधित किया था। इसी के विरोध में गणपति मंदिर पर सर्व ब्राह्मण समाज महासभा के संयोजक घनश्याम जोशी द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व मंत्री प्रकाश व्यास, अनिल शुक्ला, शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल, सुनील गोधा, सत्यनारायण सलवाडिया, पुखराज राठौर, भाऊ सा, अजय दीक्षित, राकेश शास्त्री, रामू जोशी, विजय तिवारी और अन्य समाज जन मौजूद रहे।
Related Posts
April 22, 2021 प्रदेश के सबसे बड़े कोविड केअर सेंटर में शुरू हुआ मरीजों का उपचार
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मरीजों के लिये पर्याप्त बेड […]
July 23, 2021 महाराष्ट्र के मुम्बई और कोंकण इलाके में बाढ़ का कहर, हादसों में कई लोगों की मौत
मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। […]
November 16, 2021 इंदौर आकर देवास और सीहोर के दूरस्थ अंचलों में पहुंचे सचिन, सैकड़ों आदिवासी बच्चों की शिक्षा में कर रहे हैं मदद
इंदौर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतरत्न सचिन तेंडुलकर मंगलवार को मप्र के दौरे […]
September 2, 2020 कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 4 सौ के पार..! इंदौर : कोरोना का प्रकोप लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। पांच माह बाद भी चिकित्सा […]
March 23, 2023 लॉ इंटर्न सोनू को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
जिला व हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका।
पीएफआई से संबंद्ध होने का है आरोप […]
January 28, 2021 न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, संक्रमण से होने वाली मौतों पर भी लगा अंकुश
इंदौर : कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही कमीं सुखद संकेत दे रही है। बुधवार को संक्रमित […]
May 10, 2024 सानंद के मंच पर नाटक ‘जर तर ची गोष्ट’ का मंचन 10 मई से
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए सुपरस्टार जोडी उमेश कामत, प्रिया बापट […]